Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Watermelon Recipes: तपती गर्मी से पाना चाहते हैं राहत, तो डाइट में शामिल करें तरबूज से बनीं ये डिशेज

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 19 May 2023 05:57 PM (IST)

    Watermelon Recipes तरबूज सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए इसे जरूर खाएं। यह शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है। आप इस मौसम में तरबूज का इस्तेमाल कर कई तरह की डिशेज बना सकते हैं। आइए जानते हैं...

    Hero Image
    तपती गर्मी से पाना चाहते हैं राहत, तो डाइट में शामिल करें तरबूज से बनीं ये डिशेज

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Watermelon Recipes:तरबूज का सेवन गर्मियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पानी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो आपको डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो वजन कम करने में भी सहायक है। चाहें तो आप तरबूजे से कई तरह की रेसिपीज भी बना सकते हैं। जिनका लुत्फ आप गर्मियों में उठा सकते हैं। तो आइए जानते है, तरबूज से बनने वाली डिशेज़।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तरबूज की कुल्फी

    सामग्री

    बिना बीज का कटा हुआ तरबूज, 2 बड़ी चम्मच चीनी, 15 से 20 ब्लैकबेरीज, एक चम्मच नींबू का रस, एक चुटकी नमक।

    बनाने की विधि

    सबसे पहले सभी सामग्रियों को पीस लें। फिर सांच में एक-दो ब्लैकबेरीज डालने के बाद इस मिश्रण को भरें। अब इसे फ्रिज में रख दें। कुछ घंटों बाद सांचे से कुल्फी निकालकर इसका आनंद ले सकते हैं।

    तरबूज का शरबत

    कटा हुआ तरबूज, एक-दो बड़ा चम्मच चीनी, एक टी स्पून नींबू का रस, पुदीने के पत्ते।

    बनाने की विधि

    सबसे पहले तरबूज के टुकड़ों को 8-10 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंड करें। फिर इस मिश्रण में चीनी और नींबू का रस मिलाएं। इसमें पुदीने के पत्ते मिलाए और शरबत का आनंद लें।

    तरबूज मिल्कशेक

    सामग्री

    तरबूज के टुकड़े, एक-दो कप दूध, एक चम्मच चीनी

    बनाने की विधि

    इसे बनाने के लिए ब्लेंडर में सारी सामग्रियों को एक साथ मिलाएं। अब इस ड्रिंक को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। कुछ देर बाद इसका सेवन करें।

    तरबूज-स्ट्रॉबेरी का जूस

    सामग्री

    कटे हुए तरबूज, एक कप दही, एक-दो चम्मच शहद, स्ट्रॉबेरी

    बनाने की विधि

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज और स्ट्राबेरी को ग्राइंड कर लें। इसमें शहद और दही अच्छी तरह फेंट मिलाएं। तैयार है तरबूज और स्ट्रॉबेरी का जूस।

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik