Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vitamin B12 Deficiency Problems: विटामिन-बी12 की कमी बन सकती है डिमेंशिया के साथ इन बीमारियों की भी वजह

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 05:37 PM (IST)

    Vitamin B12 Deficiency Problems शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए हमारे शरीर को कई सारे विटामिन्स की जरूरत होती है। विटामिन बी-12 उन्हीं में से एक है। इसकी कमी के चलते शरीर में कई तरह की समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। बढ़ती उम्र में इसकी कमी के चलते डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं और कौन सी बीमारियां इसकी कमी के चलते हो सकती हैं।

    Hero Image
    विटामिन बी12 की कमी से हो सकती है डिमेंशिया सहित और भी कई समस्याएं

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vitamin B12 Deficiency Problems: शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जिन विटामिन्स की सबसे ज्यादा जरूरत होती है विटामिन बी-12 भी उन्हीं में से एक है। विटामिन B12 शरीर में नेचुरल तरीके से नहीं बनता। यह खाने-पीने की चीजों से ही मिलता है। यह विटामिन रेड ब्लड सेल्स और डीएनए के बनने के लिए जरूरी होता है। विटामिन बी-12 का ब्रेन और नर्व सेल्स के डेवलपमेंट में बहुत अहम रोल होता है। मतलब ये विटामिन हमारी फिजिकल और मेंटल दोनों ही हेल्थ के लिए जरूरी है। बढ़ती उम्र में इसकी कमी के चलते डिमेंशिया की प्रॉब्लम हो सकती है और सिर्फ बड़े ही नहीं बच्चे भी इसकी कमी का शिकार हो सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अल्जाइमर रोग और डिमेंशिया, मस्तिष्क से जुड़ी समस्याएं हैं। 60 साल की उम्र आते-आते पुरुषों से लेकर महिलाओं तक में इन दोनों बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस बीमारी में सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ विटामिन्स की कमी के चलते भी डिमेंशिया होने की संभावना बनी रहती है। जिनमें से एक है विटामिन बी-12

     

    विटामिन-बी12 की कमी से डिमेंशिया का खतरा

    डिमेंशिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें बढ़ती उम्र के साथ लोगों को भूलने की प्रॉब्लम होने लगती है। इसकी एक बड़ी वजह होती है शरीर में विटामिन बी12 की कमी। जिसका सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है। डिमेंशिया बीमारी में व्यक्ति के सोचने-समझने की क्षमता पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है।

    Vitamin B-12 की वजह से होने वाली अन्य समस्याएं

    जोड़ों और हड्डियों में दर्द

    शरीर में विटामिन बी-12 की कमी के चलते हड्डियों व जोड़ों में दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसकी वजह से कमर व पीठ में भी लगातार दर्द रह सकता है। 

    प्रेग्नेंसी में प्रॉब्लम

    विटामिन बी-12 की कमी का असर गर्भवती महिलाओं में भी देखने को मिलता है। इससे होने वाले बच्चे के विकास और प्रेग्नेंसी के दौरान कॉम्प्लीकेशन्स बढ़ जातेे हैं। वैसे इसकी कमी के चलते कंसीव करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

    स्किन इन्फेक्शन

    शरीर में विटामिन बी12 की कमी से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। इसकी कमी से बाल भी बहुत तेजी से झड़ते हैं। 

    एनीमिया

    शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से होने पर एनीमिया होने का खतरा भी बढ़ जाता है। विटामिन बी-12 की कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स का सही से निर्माण नहीं हो पाता। ऐसे में हीमोग्लोबिन कम होने लगता है और एनीमिया होने के पूरे-पूरे चांसेज रहते हैं।

    फूड्स जो दूर करते हैं विटामिन B-12 की कमी

    विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में दूध, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट की मात्रा बढ़ाएं। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो अंडा और मीट खासतौर से डाइट में शामिल करें। वैसे डॉक्टर की सलाह पर इस विटामिन के सप्लीमेंट भी ले जा सकते हैं। 

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik