विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन 3 ऐप के साथ बिना किसी ट्रेनर के भी सीख सकते हैं योग

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Thu, 20 Jun 2019 03:05 PM (GMT+05:30)

स्वस्थ मन और शरीर के लिए योग बहुत जरूरी है। अगर आप भी योग सीखना चाहते हैं लेकिन नहीं जानते ...और पढ़ें

इन 3 ऐप के साथ बिना किसी ट्रेनर के भी सीख सकते हैं योग
इन 3 ऐप के साथ बिना किसी ट्रेनर के भी सीख सकते हैं योग

योग वो भी बिना किसी गुरू और ट्रेनर के, क्या ऐसा पॉसिबल है? जी हां, टेकसेवी लोगों के लिए गूगल प्ले स्टोर और एपल के एप स्टोर पर बहुत सारे ऐसे एप्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से नए-नए योग की क्रियाओं के बारे में सीख और जान सकते हैं। 

डेली योग (dailyyoga)

21 जून को पूरी दुनिया इंटरनेशनल योग डे मनाने जा रही है। अगर आप भी योग के नए-नए आसन सीखना चाहते हैं, तो इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म से पांच करोड़ से अधिक लोग जुड़े हुए हैं। यह योग और मेडिटेशन के लिहाज से उपयोगी है। इसकी खासियत है कि इसमें योग के 500 से अधिक आसनों की विस्तृत जानकारी दी गई हैं। वेट लॉस, रिलैक्सेशन, बॉडी डिटॉक्स आदि के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, यहां पर योग क्लासेज व प्रोग्राम्स के अपडेट एचडी वीडियोज भी मिलेंगे। अच्छी बात यह है कि अपनी सुविधा के हिसाब से 5-70 मिनट के सेसंस में से अपने लिए योग का चुनाव कर सकते हैं। यहां पर मेडिटेशन के लिए ऑनलाइन कोच से गाइडेंस ली जा सकती है। यह एप एंड्रॉयड और आइओएस डिवाइस के लिए उपलब्ध है।

योग स्टूडियो (yogastudioapp)

इस एप्लिकेशन में योग और मेडिटेशन क्लासेज के खूबसूरत एचडी वीडियोज दिए गए हैं। इसमें आप अपने हिसाब से 5 से 60 मिनट के क्लासेज को चुन सकते हैं। यह योग सीखने की शुरुआत करने वालों से लेकर इंटरमीडियट और एडवांस्ड सभी के लिए है। यहां अपनी जरूरत के हिसाब से क्लासेज को कस्टमाइज कर सकते हैं। साथ ही, यहां पर योग के समय, फोकस, एबिलिटी और लेवल ऑफ इंटेंसिटी के हिसाब से योग को सर्च करने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, 280 आसनों की तस्वीरें डिटेल्स के साथ हैं। इसमें अलग-अलग आसन को आसानी से सर्च कर पाएंगे। यह एंड्रॉयड, आइओएस के साथ विंडोज के लिए भी उपलब्ध है।

योग विथ एड्रिने 

यूट्यूब पर योग विथ एड्रिने लोकप्रिय चैनल है। यहां पर आपको योग से संबंधित हाई क्वालिटी के वीडियोज मिलेंगे। अगर आप बिना किसी ट्रेनर की मदद से योग के आसन को सीखना चाहते हैं, तो यह आपके लिए उपयोगी हो सकता है। इसमें सभी लेवल्स के योग वीडियोज हैं, जिसे देख कर प्रैक्टिस करना आपके लिए आसान होगा। यहां पर वेट लॉस से जुड़े योग वीडियोज भी मिल जाएंगे। इस यूट्यूब चैनल के 50 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप