विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Apple Cider Vinegar: गले की खराश को फौरन ठीक करने के लिए इन 5 तरीकों से करें सेब के सिरके का सेवन

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Wed, 22 Feb 2023 02:42 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2023 07:39 AM (IST)

Apple Cider Vinegar गले की खराश को तुरंत ठीक करने के लिए सेब के सिरके और शहद का सेवन कर ...और पढ़ें

Apple Cider Vinegar: गले की खराश ठीक करने के लिए इन 5 तरीकों से करें सेब के सिरके का सेवन
Apple Cider Vinegar: गले की खराश ठीक करने के लिए इन 5 तरीकों से करें सेब के सिरके का सेवन

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Apple Cider Vinegar: बदलते मौसम में बैक्टीरियल इन्फेक्शन की वजह से सर्दी, खांसी और गले में खराश की समस्या होती है। गले की खराश की समस्या को दूर करने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया संक्रमण से लड़ने में मददगार साबित होते हैं। आप इन 5 तरीकों से सेब के सिरके का इस्तेमल कर गले की खराश की समस्या को तुरंत ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

सेब का सिरका और शहद

गले की खराश को तुरंत ठीक करने के लिए सेब के सिरके और शहद का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से गले की खराश में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका और 2 चम्मच शहद मिलाकर खाली पेट सेवन करें।

सेब का सिरका और बेकिंग सोडा

आप गले की खराश को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर दिन में 2 से 3 बार गरारे करें।

सेब का सिरका और नींबू

अगर आप फौरन गले की खराश की समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो सेब के सिरके और नींबू रस का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और 1 चम्मच नींबू रस मिलाकर सेवन करें। आप चाहे तो जल्द फायदा पाने के लिए दिन में 2 बार सेवन कर सकते हैं।

सेब का सिरका और दालचीनी

गले की खराश को दूर करने में दालचीनी भी कारगर साबित होती है। इसके लिए भी एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में 1 चम्मच सेब का सिरका, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें। इससे बहुत जल्द फायदा मिलता है।

सेब का सिरका और लाल मिर्च

इसके लिए एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका, 1 चम्मच शहद और चुटकी भर लाल मिर्च को अच्छी तरह से मिलाकर पानी से गरारे करें। इस उपाय को करने से भी गले की खराश में आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।