Move to Jagran APP

अलग-अलग तरह के खजूर और उनके लाजवाब फायदे

रमजान के दौरान खजूर की खपत बहुत ज्यादा होती है। एनर्जी से भरपूर खजूर को खाने से भूख भी कम लगती है। तो आज हम खजूर की ऐसी ही अन्य खूबियों के बारे में जानेंगे।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Mon, 27 Apr 2020 08:40 AM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2020 08:40 AM (IST)
अलग-अलग तरह के खजूर और उनके लाजवाब फायदे
अलग-अलग तरह के खजूर और उनके लाजवाब फायदे

रमजान का मुबारक महीना शुरू हो गया है। हर साल इस महीने में खजूर की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। रोजा खोलने के लिए यह रोजेदारों का पसंदीदा फल है। वैसे तो खजूर सालभर बिकती है, लेकिन रमजान में इसकी बिक्री चरम पर होती है। जानते हैं इसके महत्व और फायदों के बारे में...

loksabha election banner

खजूर का है खास महत्व

रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय अपना रोजा खोलने से पहले खजूर खाना पसंद करते हैं। ऐसा मानते हैं कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब खजूर से ही अपना रोजा खोलते थे इसलिए पाक महीने में रोजा रखने वाले मुस्लिम पैगंबर साहब की सुन्नत का पालन करते हुए अपना रोजा खोलते हैं। पूरे दिन रोजा रहने के बाद खजूर खाकर रोजा खोला जाता है। अगर किसी के पास खजूर नहीं है तो वह पानी पीकर रोज खोल सकता है। इफ्तारी के वक्त खजूर खाना सुन्नत माना जाता है। पैगंबर मोहम्मद जो भी काम करते थे उसे सुन्नत कहा जाता है। रमजान में खजूर खाने की एक वह यह भी है।

अलग-अलग तरह के खजूर और उनके फायदे

अजवा

यह खजूर का राजा है, जानकारों के मुताबिक यह खजूर मोहम्मद साहब को सबसे ज्यादा पसंद थी।

मेडजूल

यह शुगर फ्री खजूर है जिसे डायबिटीज रोगी ज्यादा पसंद करते हैं।

कलमी

इसमें पोटैशियम अधिक होता है इसलिए यह डायरिया में फायदेमंद है।

मबरूम

ये मिनरल्स व एंटीऑक्सीडेंट है, कैंसर रोगियों के लिए फायदेमंद

अंबर

यह घाव को तेजी से भरने में काफी कारगर होती है।

खुदरी

भूरे रंग की इस खजूर में सबसे अधिक ऊर्जा होती है।

जाहिदी

विटामिन ए, बी और सी पाया जाता है, इससे रक्त प्रवाह आसान होता है।

सफावी

ये एनीमिया से लड़ने और शरीर की एसिडिटी कम करने में फायदेमंद है।

सुक्कारी

यह गीली खजूर होती है और तत्काल ऊर्जा देने में सहायक होती है।

खजूर के ये फायदे भी हैं खास

1. खजूर खाने से बॉडी को फौरन एनर्जी मिलती है।

2. इसको खाने के बाद भूख भी कम लगती है।

3. खजूर में काफी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है।

4. इसमें ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज ज्यादा होते हैं।

5. इसे रेग्लुयर खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है।

6. ये नर्वस सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद होता है।

7. आयरन भी होता है जो कई बीमारियों को दूर करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.