शरीर देने लगे ये 6 संकेत, तो समझ जाएं Gut Health हो रही है खराब; इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
गट हेल्थ यानी पाचन हमारी पूरी सेहत को प्रभावित करता है। इसलिए गट हेल्थ को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है। खराब गट हेल्थ के कारण कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए आपको अपनी गट हेल्थ का ध्यान रखना भी जरूरी है। गट हेल्थ बिगड़ने पर शरीर हमें कुछ संकेत (Gut Health Warning Signs) देता है। आइए इनके बारे में जानें।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। हमारा पाचन तंत्र (Gut Health) न केवल खाने को पचाने का काम करता है, बल्कि यह हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए भी जिम्मेदार है (Health Tips)।
इसलिए खराब गट हेल्थ (Gut Health Decline) कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं ऐसे 6 संकेत (Gut Health Warning Signs), जो खराब गट हेल्थ की ओर इशारा करते हैं। इन संकेतों की पहचान करके आप अपनी गट हेल्थ को सुधार सकते हैं।
खराब गट हेल्थ के संकेत (Poor Gut Health Symptoms)
- पेट में गैस और सूजन- अगर आपको अक्सर पेट में गैस, सूजन या अपच की समस्या होती है, तो यह खराब गट हेल्थ का संकेत हो सकता है। पाचन तंत्र में मौजूद खराब बैक्टीरिया खाने को ठीक से पचाने में बाधा डालते हैं, जिससे गैस और सूजन की समस्या होती है। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी हुई है, तो इसे नजरअंदाज न करें।
यह भी पढ़ें: गैस ने पेट में मचा रखी है खलबली, तो तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें
- कब्ज या ठीक से फ्रेश न आना- खराब गट हेल्थ का एक और अहम संकेत है ठीक से फ्रेश न हो पाना। कब्ज, दस्त या मल में अजीब-सी बदबू आना पाचन तंत्र में गड़बड़ी का संकेत देता है। अगर आपको अक्सर कब्ज या दस्त की शिकायत रहती है, तो यह आपके आंतों में मौजूद बैक्टीरिया के इम्बैलेंस के कारण हो सकता है।
- थकान और कमजोरी- अगर आप हमेशा थका हुआ और कमजोर महसूस करते हैं, तो यह खराब गट हेल्थ का संकेत हो सकता है। खाना ठीक से डाइजेस्ट न होने या खाने से पोषक तत्व सही तरीके से अब्जॉर्ब न होने पर हमेशा थकान या कमजोरी महसूस होती है।
- त्वचा संबंधी समस्याएं- त्वचा पर मुंहासे, एक्जिमा या रैशेज जैसी समस्याएं भी खराब गट हेल्थ का संकेत दे सकती हैं। आंतों और त्वचा का गहरा संबंध होता है। आंतों में सूजन या गुड और बैड बैक्टीरिया का इम्बैलेंस त्वचा पर नेगेटिव असर डालता है। अगर आपको त्वचा से जुड़ी परेशानियां लंबे समय से हैं, तो यह आपके पाचन तंत्र की खराबी के कारण हो सकता है।
- वजन में अचानक बदलाव- बिना किसी कारण के वजन का बढ़ना या घटना भी खराब गट हेल्थ का संकेत हो सकता है। आंतों में मौजूद बैक्टीरिया हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करते हैं। अगर ये बैक्टीरिया बैलेंस में नहीं हैं, तो शरीर का वजन बढ़ या घट सकता है।
- मूड स्विंग और एंग्जायटी- आंतों को हमारे दिमाग से जोड़ने वाली एक गहरी संबंध होती है, जिसे "गट-ब्रेन एक्सिस" कहा जाता है। खराब गट हेल्थ का सीधा असर हमारे मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। अगर आपको अक्सर मूड स्विंग, एंग्जायटी या डिप्रेशन जैसी समस्याएं होती हैं, तो यह आपके पाचन को भी प्रभावित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: खाने के बाद सिर्फ 5 मिनट वॉक से शरीर में दिखेंगे 7 बदलाव, हर कोई पूछेगा सेहत का असली राज
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।