विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Healthy Diet: डाइट में शामिल करें ये 4 हेल्दी चीज़ें, हमेशा रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Mon, 01 May 2023 10:44 AM (IST)

Healthy Diet फिट और स्वस्थ रहने के लिए आप आप अपने आहार में अनाज को शामिल कर सकते हैं। अनाज ...और पढ़ें

Healthy Diet: डाइट में शामिल करें ये 4 हेल्दी चीज़ें, हमेशा रहेंगे ऊर्जा से भरपूर
Healthy Diet: डाइट में शामिल करें ये 4 हेल्दी चीज़ें, हमेशा रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Diet: बिजी लाइफस्टाइल में लोग सेहत को लेकर लापरवाह होते जा रहे हैं। जिससे कई गंभीर बीमारियों के शिकार होते हैं। ऐसे में फिट रहने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। जिससे आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।

शरीर में विटामिन्स की कमी से कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इससे इम्युनिटी भी प्रभावित होती है। शरीर में इन पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन और खनिज युक्त फूड्स को शामिल कर सकते हैं। जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। तो आइए जानते हैं, सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी डाइट में किन चीज़ों का मुख्य रूप से सेवन करना चाहिए।

अनाज

फिट और स्वस्थ रहने के लिए आप आप अपने आहार में अनाज को शामिल कर सकते हैं। अनाज में फाइबर और कार्ब्स की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये पोषक तत्व पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। इसके लिए आपको गेहूं का आटा, जौ, ओट्स और दलिया आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको विटामिन और मिनरल्स भी ज्यादा मिलेंगे। आपको अपनी डाइट में अनाज जरूर शामिल करना चाहिए।

फल और हरी सब्जियां

आपको अपनी डाइट में फल और सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। चाहें तो आप नाश्ते में फलों को शामिल कर सकते हैं, तो वहीं लंच और डिनर में सब्जियां खा सकते हैं। फलों और सब्जियों में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी डाइट में मौसमी फलों और सब्जियों को सेवन करें।

डेयरी प्रोडक्ट्स

हेल्दी रहने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना काफी जरूरी है। बड़ों से लेकर बच्चों तक, सभी के लिए दूध, दही, पनीर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आप सुबह और दोपहर में दही या छाछ का सेवन कर सकते हैं, तो वहीं, रात को दूध पी सकते हैं। इतना ही नहीं आप अपनी डाइट में पनीर, घी को कई तरह से शामिल कर सकते हैं।

दाल

दालें विटामिन्स का मुख्य स्रोत है। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, आपको अपनी डाइट में दालों का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप मूंग, मसूर, अरहर, चना, उड़द आदि दालों को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik