यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Eye Health In Summers: इन टिप्स को करेंगे फॉलो तो बरकरार रहेगा आंखों का नूर...
Eye Health In Summers गर्मी का मौसम आते ही जिस तरह पेट से जुड़ी दिक्कतें आम हो जाती हैं वैसे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Eye Health In Summers: अप्रैल का महीना ख़त्म होने को आया है और गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में सेहत पर तो असर पड़ता ही है, साथ ही आंखों को भी कई तरह से नुकसान पहुंचता है। गर्मियों में आंखों से जुड़ी समस्याएं ज़्यादा होने लगती हैं। गर्मियों में आंखों की कई बीमारियां जैसे फ्लू, लाल आंखें, ड्राई आइज, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम जैसी मुश्किलें ज़्यादा देखने को मिलती हैं। ऐसे में आंखों का ख्याल रखना भी बेहद ज़रूरी हो जाता है।
गर्मी के मौसम में बढ़ते हुए प्रदूषण और कंप्यूटर व अन्य गैजेट्स का लंबे समय तक इस्तेमाल आंखों में रेजनेस, खुजली या जलन पैदा करने लगता है। वहीं, कंजक्टिवाइटिस भी गर्मियों में होने वाली सबसे आम बीमारियों में से एक है। इस दौरान आंखों से पानी आता रहता है और दर्द भी खूब होता है। साथ ही यह आसपास के लोगों में भी आसानी से फैल जाता है।
तो आइए जानें कि गर्मी में किस तरह आंखों का ख्याल रखना चाहिए
- चिलचिलाती धूप में यूवी किरणें आपकी आंखों पर सीधा वार करती हैं, इसलिए धूप के चश्मे और छाते का इस्तेमाल ज़रूर करें।
- कोशिश करें कि धूप में ज़्यादा न निकलें। अगर जाना ज़रूरी है, तो सनग्लासेज और कैप ज़रूर लगाए। धूप का चश्मा न सिर्फ आपको सूरज की किरणों बल्कि धूल और धुएं से होने वाली ऐलर्जी से भी बचाता है।
- खाने का भी ध्यान रखें, डाइट में पालक, गाजर, बथुआ, सरसों, अंकुरित अनाज जैसी ज्यादा-ज़्यादा हरी सब्ज़ियों का सेवन करें।
ताकि बनी रहे आंखों की सेहत
-दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना न भूलें। इससे आपके शरीर की गंदगी बाहर निकले जाती है और नमी भी बनी रहती है, जो आंखों के लिए जंरूरी है।
-अगर आप कॉन्टेक्ट लेंस पहनते हैं, तो साथ में सनग्लासेज़ पहनना न भूलें। इससे आप सूरज की यूवी किरणों से बचेंगे।
-आंखों को दिन में कई बार ठंडे पानी से धोएं।
-आंखों को आराम देने के लिए आप आइ मास्क का उपयोग भी कर सकते हैं। इन पर खीरे के टुकड़े, रुई में गुलाब जल डालकर भी रख सकते हैं।
-ध्यान रहे कि अपनी आखों के मेकअप का सामान किसी के साथ शेयर न करें। इससे इंफेक्शन का ख़तरा नहीं रहता, खासतौर से काजल।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
