Move to Jagran APP

इंसान के दिमाग को नष्ट कर सकता है अमीबा, डॉक्टरों ने किया सचेत

अमेरिका के फ्लोरिडा में दुर्लभ प्रजाति का एक नया अमीबा मिला है जो इंसान के दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 12:21 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 05:30 PM (IST)
इंसान के दिमाग को नष्ट कर सकता है अमीबा, डॉक्टरों ने किया सचेत

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। चीन के वुहान से जन्म लेने वाले कोरोनावायरस ने तमाम दुनिया की नींद हराम की हुई है। कोरोना ने सारी दुनियां में तबाही मचाई हुई है। इस घातक वायरस की चपेट में आने से अब तक लाखों लोग मौत के मुंह में पहुंच चुके हैं। इस बीच अमेरिका के फ्लोरिडा से दुर्लभ प्रजाति का अमीबा मिला है। यह खतरनाक अमीबा इंसान के दिमाग को नुकसान पहुंचाता है। मिली जानकारी के मुताबिक मनुष्य के दिमाग को नष्ट करने वाले अमीबा का नाम ‘नेगलेरिया फाउलेरी’ है।

loksabha election banner

फ्लोरिडा के स्वास्थ्य विभाग ने दिमाग नष्ट करने वाले ‘नेगलेरिया फाउलेरी’ के संक्रमण की पुष्टी की है। डॉक्टरों के अनुसार ये अमीबा दिमाग में ‘प्राइमरी एम्बेरिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस’ (पीएएम) नाम के संक्रमण को फैलाता है। जिसके कारण दिमाग को बहुत नुकसान पहुंचता है और दिमाग की कोशिकाएं धीरे-धीरे नष्ट होने लगती है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह अमीबा एक कोशिका वाला है, लेकिन इसकी क्षमता इंसानी दिमाग को तबाह करने वाली है। साल 1962 में फ्लोरिडा की इसी जगह पर तीस से ज्यादा पीएएम इंफेक्शन के मामले सामने आए थे। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जानलेवा अमीबा से सतर्क रहने के लिए कहा है।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक 'नेगलेरिया फाउलेरी' बड़ी ही आसानी से मनुष्य के दिमाग में दाखिल हो सकता है। अमूमन यह अमीबा झील, नदी और तालाब के ताजे और गर्म पानी में मिलता है। विशेषतौर पर गर्म पानी में इस जानलेवा अमीबा का खतरा जादा रहता है। पानी में मौजूद अमीबा 'नेगलेरिया फाउलेरी' इंसान के नाक के जरिए दिमाग में प्रवेश करता है। इससे पीड़ित होने पर व्यक्ति में बुखार, सिरदर्द, मतली और उल्टी जैसे लक्षण दिखते है।

बीते साल सितंबर महीने में अमेरिका के टेक्सास की एक नदी में तैरते वक्त एक दुर्लभ अमीबा के संपर्क में आने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई थी। तब परिवार ने बताया था कि मृतका लेबर डे की छुट्टी पर एक नदी और झील में तैरने गयी थी, जिसके बाद उसे सिरदर्द हुआ और बुखार आ गया। तबियत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।

                       Written By Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.