यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Baldness In Men: पुरुषों में बालों के तेज़ी से कम होने के पीछे हो सकती हैं ये पॉपुलर ड्रिंक्स!
Men Hair Loss एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि जो लोग मीठी ड्रिंक्स ज़्यादा पीते हैं उनमें बालों ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Men Hair Loss: उम्र के साथ बालों का कम होना लगभग सभी झेलते हैं, लेकिन पुरुषों में एक उम्र के बाद बाल तेज़ी से कम होने लगते हैं। दुनियाभर में पुरुष गंजेपन से परेशान हैं। बालों के कम होने के पीछे जेनेटिक और पर्यावरणीय कारणों की भूमिका होती है, लेकिन डॉक्टर्स ने हाल ही में पता लगाया है कि कुछ खास ड्रिंक्स भी हैं, जो पुरुषों में गंजेपन के ख़तरे को 30 प्रतिशत बढ़ा देती हैं।
बीजिंग की Tsinghua University के एक्सपर्ट्स के अनुसार, जो पुरुष रोज़ाना मीठी चाय, कॉफी या फिर एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, उनमें बालों के झड़ने का जोखिम ज़्यादा होता है। रिसर्चर्ज़ ने बताया कि जो पुरुष हफ्ते में एक से तीन लीटर चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक्स पी लेते हैं, उनमें बालों के झड़ने का जोखिम भी बढ़ जाता है।
पुरुषों में एनर्जी ड्रिंक बालों के झड़ने का कारण कैसे बनती हैं?
जो लोग दिन में एक से ज़्यादा चीनी युक्त ड्रिंक पीते हैं, उनमें बालों के झड़ने की समस्या 42 फीसदी बढ़ जाती है। स्टडी के लिए, एक्सपर्ट्स ने 18 से 45 वर्ष के 1000 चीनी पुरुषों का चार महीने तक अध्ययन किया। इस दौरान, उनकी खाने की आदतों और मानसिक स्वास्थ्य के इतिहास पर भी नज़र रखी गई थी। ऐसा पाया गया कि जो पुरुष अधिक फास्ट फूड और कम सब्ज़ियां खाते हैं, उनमें बालों के झड़ने की संभावना अधिक होती है।
साथ ही यह भी देखा गया कि जो लोग बेचैनी या घबराहट जैसी दिक्कतों से जूझते आए हैं, उनमें भी बालों का झड़ना बढ़ सकता है। पहले भी ऐसी कई स्टडीज़ हुई हैं, जिससे साफ होता है कि एक हेल्दी डाइट बालों को खूबसूरत बनाने का काम करती है और बालों के झड़ने के जोखिम को कम करती है।
एक्सपर्ट्स ने यह भी कहा कि हेयर फॉलीकल्स शरीर में में दूसरी सबसे तेज़ी से विभाजित होने वाली कोशिकाएं हैं, जिन्हें स्वस्थ, संतुलित आहार में पाए जाने वाले सभी आवश्यक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसमें हेल्दी फैट्स, कार्बोहाइड्रेट्स, लीन प्रोटीन, विटामिन्स और खनिज पदार्थ शामिल हैं, जो बालों के झड़ने और पतला होने को रोकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ पोषक तत्वों की कमी और क्रेश डाइट्स इस समस्या को बढ़ा सकते हैं।
क्या बालों का झड़ना आम है?
नेशनल हेल्थ सर्विसेज़ के अनुसार, बालों का झड़ना आम बात है। अगर आपके 50-100 बालों रोज़ झड़ते हैं, तो यह चिंता की बात नहीं है। अगर बाल ज़्यादा झड़ने लग जाएं, या फिर सिर पर गंजेपन के पैच आ जाएं, तो आपको डॉक्टर से इस बारे में सलाह करनी चाहिए। बॉल्ड पैचेज़ के साथ खुजली और जलन होने पर आपको एक्सपर्ट की सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के फिटनेस प्रोग्राम या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह ज़रूर करें।
