Tea For Better Sleep: रात में चाहते हैं सुकून भरी नींद, तो सोने से पहले पिएं ये 6 तरह की हर्बल टी
Tea For Better Sleep कई लोग ऐसे होते हैं जो बिस्तर पर जाते ही तुरंत सो जाते हैं तो वहीं कुछ लोगों को सोने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में लोग नींद की गोलियां भी खाते हैं जिसके कई साइड इफेक्ट्स भी हैं। आज हम आपको कुछ हर्बल टी के बारे में बताएंगे जिन्हें रात में पीने से चैन की नींद सो सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tea For Better Sleep: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। कई बार रात में ठीक से न सोने की वजह से आप पूरे दिन थकान और आलस महसूस करते हैं, जिससे किसी भी काम में मन नहीं लगता है। नींद की कमी से कमजोर याददाश्त, चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण नजर आते हैं। अनिद्रा के कारण दिमाग भी सही तरीके से काम नहीं करता है। कई बार थकान के बाद भी सोने में कठिनाई होती है। अगर आप भी रात में चैन की नींद नहीं सो पाते हैं, हर्बल टी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। तो आइए जानते हैं रात में सोने से पहले कौन-सी चाय फायदेमंद साबित हो सकती है।
कैमोमाइल टी
कैमोमाइल टी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है। अगर आप चैन की नींद सोना चाहते हैं, तो सोने से पहले कैमोमाइल टी पिएं, इससे तनाव की समस्या दूर होती है। कैमोमाइल टी में मौजूद एपिजेनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट नींद की समस्या को दूर करने में मदद करती है।
लैवेंडर टी
लैंवेंडर के अर्क के इस्तेमाल से आप चाय बना सकते हैं। यह फूल पोषक तत्वों का खजाना है। अगर आप भी अनिद्रा से परेशान हैं, रात में सोने से पहले लैवेंडर की चाय जरूर पिएं। इसे पीने से आपको और कई फायदे मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: लूज मोशन से हैं परेशान, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय
अश्वगंधा की चाय
अश्वगंधा में औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह अच्छी नींद के लिए कारगर है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और कई गुण पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह इम्युनिटी को बूस्ट करने में भी मददगार है, इसकी चाय पीने से रात में अच्छी नींद आती है।
पुदीना की चाय
पोषक तत्वों से भरपूर पुदीना की पत्तियां नींद की समस्या को दूर करने में कारगर मानी जाती है। अगर आप पुदीने की चाय रोजाना पीते हैं, तो अनिद्रा की समस्या से राहत पा सकते हैं। पुदीना के पत्तों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दिमाग को शांत करने में मददगार है।
दालचीनी की चाय
दालचीनी में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, कॉपर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ नींद में भी मदद कर सकती है। अच्छी नींद के लिए रोजाना रात में सोने से पहले दालचीनी की चाय पी सकते हैं।
सौफ की चाय
रात में सुकून भरी नींद सोना चाहते हैं, तो सौफ की चाय कारगर साबित हो सकती है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें: हाई बीपी कंट्रोल करने से लेकर दिमाग तेज करने तक, जानें अनार का जूस पीने के अनगिनत फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।