Move to Jagran APP

Avoid These Food With Tea: चाय के साथ अगर पकौड़े और नमकीन खाते हैं तो संभल जाइए, ये चीजें नुकसान पहुंचा सकती है

Avoid These Food With Tea चाय के साथ कुछ भी खाने से ना सिर्फ आपका पाचन खराब रहता है बल्कि आप गैस अपच और बदहजमी जैसी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। चाय में टैनिन होता है इसके साथ प्रोटीन आयरन रिच फूड का सेवन हानिकारक हो सकता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 01:07 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 01:07 PM (IST)
Avoid These Food With Tea: चाय के साथ अगर पकौड़े और नमकीन खाते हैं तो संभल जाइए, ये चीजें नुकसान पहुंचा सकती है
चाय के साथ बेसन या पकौड़े खाने से गैस, अपच और बदहजमी हो सकती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। भारत में लोगों के दिन की शुरूआत चाय से ही होती है। सुबह बिस्तर से उठते ही लोगों को चाय पीने की आदत है। खाली पेट चाय पीने से सेहत को नुकसान होता है, इसलिए लोग चाय के साथ नमकीन या बिस्कुट कुछ भी खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि चाय के साथ कुछ भी खाकर आप अपनी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। चाय के साथ कुछ भी खाने से ना सिर्फ आपका पाचन खराब होता है बल्कि गैस, अपच और बदहजमी की भी परेशानी होती है। तो आइए जानते हैं कि चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

loksabha election banner

बेसन की चीजों को चाय के साथ नहीं खाएं:

अक्सर हमारी आदत होती है कि हम चाय के साथ नमकीन और पकौड़े खाते हैं, ये सभी चीजें बेसन से बनी होती है जो सेहत को बिगाड़ती है। चाय और बेसन के संयोजन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती हैं।

ठंडी चीजें:

चाय के साथ ठंडी चीजों का इस्तेमाल नहीं करें। गर्म और ठंडा का एक साथ सेवन पेट संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। चाय के बाद भूलकर भी ठंडा पानी या ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम, फ्रूट आदि का सेवन नहीं करें।

चाय के साथ कच्चे सलाद का इस्तेमाल नहीं करे:

ध्यान रखें जब भी आप चाय पी रहे हो तो उसके साथ कच्ची चीजें जैसे सलाद या सैंडविच का सेवन नहीं करें। कच्ची सब्जी, अंकुरित अनाज और यहां तक की ड्राई फ्रूटस भी चाय के साथ नहीं खाएं। इससे अपच, एसिडिटी और पेट संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती है।

चाय के साथ दही और उससे बने पदार्थों से परहेज करें:

चाय के साथ दही वाले स्नैक्स का संयोजन बिल्कुल भी फिट नहीं बैठता है। चाय भी दूध की बनी होती है इसलिए दूध और दही दोनों का एक साथ इस्तेमाल गैस्ट्रिक जलन या अपच की समस्या पैदा कर सकता है। इसीलिए चाय के साथ दही भल्ले, दही बड़े, रायता व दही के कबाब आदि नहीं खाने चाहिए।

आयरन युक्त चीजों से परहेज करें:

कई लोग चाय के साथ अंडा ऑमलेट या आयरन युक्त चीजों का सेवन करते हैं जो सेहत को खराब कर सकता है। चाय में टैनिन होता है और इसके साथ प्रोटीन या आयरन रिच फूड का सेवन आपके शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है। 

                    Written By: Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.