Move to Jagran APP

Diabetes Diet: ये 6 तरह का नाश्ता डायबिटीज के मरीज़ों के लिए है बेहद फायदेमंद

Diabetes Diet डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। डाइट में कुछ चीज़ों को शामिल कर शुगर लेवल को मैनेज कर सकते हैं। आज इस लेख में बताएंगे कि डायबिटीज के रोगियों को क्या खाना चाहिए।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayPublished: Tue, 07 Feb 2023 06:34 PM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2023 06:34 PM (IST)
Diabetes Diet: ये 6 तरह का नाश्ता डायबिटीज के मरीज़ों के लिए है बेहद फायदेमंद
Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये स्नैक्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diabetes Diet: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। युवा वर्ग भी इस बीमारी के तेजी से शिकार हो रहे हैं। हालांकि खानपान में कंट्रोल और लाइफस्टाइल में बदलाव कर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ हेल्दी स्नैक्स का ऑप्शन बताएंगे, जिन्हें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं।

loksabha election banner

1. स्नैक्स में ओट्स शामिल करें

ओट्स फाइबर और प्रोटीन का रिच सोर्स माना जाता है। जो डाइबिटीज के मरीज के लिए फायदेमंद है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, अपनी डाइट में स्नैक्स के तौर पर ओट्स का चुनाव कर सकते हैं। 

2.स्प्राउट सलाद का सेवन करें

सलाद सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद मानान जाता है। स्प्राउट सलाद डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो डायबिटीज की समस्या में लाभदायक है। स्प्राउट सलाद बनाने के लिए फल, दाल या सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3.योगर्ट और फलों का सेवन करें

योगर्ट में लो फैट होता है। यह ब्लड शुगर को समान्य रखने में मदद करता है। डायबिटीज डाइट में मौसमी फलों को भी शामिल कर सकते हैं।

4.पालक है फायदेमंद

पालक डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। आप इसे खाने में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। अगर आप पालक की सब्जी और साग से बोर हो चुके हैं, तो स्नैक्स में पालक का चाट ट्राई कर सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भरपूर है।

5.एवोकाडो को बनाएं डाइट का हिस्सा

एवोकाडो पोशक तत्वों का खजाना है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, स्नैक्स में एवाकाडो से बने टोस्ट का सेवन कर सकते हैं।

6.स्नैक्स में मूंग दाल शामिल करें

डायबिटीज के मरीजों के लिए मूंग दाल का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एक लो ग्लाइसेमिक फूड है, जो रक्त में शुगर लेवल को समान्य रखने में मदद करता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, कई तरह से मूंगदाल को डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप इसे स्प्राउट में शामिल कर भी खा सकते हैं।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.