Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या न करें

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 01:42 PM (IST)

    साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। अमावस्या पर लगने जा रहा यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा जिसकी वजह से यहां के लोगों पर ग्रहण को कोई असर नहीं होगा लेकिन ऐसा माना जाता है कि ग्रहण का सबसे ज्यादा असर गर्भवती महिलाओं पर पड़ता है तो जान लें इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए।

    Hero Image
    सूर्य ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट लेडीज न करें ये काम

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, पश्चिमी एशिया और दक्षिण पश्चिमी यूरोप में ये ग्रहण देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण की घटना तब होती है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि जिन जगहों पर ग्रहण नहीं दिखता, वहां इसका कुछ खास फर्क नहीं पड़ता, लेकिन पूरे ब्रह्मांड में सूर्य और चंद्रमा एक ही हैं, इसलिए इसका कुछ न कुछ प्रभाव पूरे वातावरण पर पड़ता ही है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण का सबसे ज्यादा असर गर्भवती महिलाओं पर पड़ता है, तो जान लें इस दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या करना है और क्या नहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन बातों का रखें ध्यान

    ग्रहण में आमतौर पर सूतक लग जाता है। सूतक काल में कई सारी चीज़ों का ध्यान रखना पड़ता है खासतौर से गर्भवती महिलाओं को। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा, लेकिन ग्रहण के दौरान किन चीज़ों को करने की मनाही होती है, इसके बारे में जान लेना जरूरी है। 

    गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण पर न करें ये काम 

    • सूर्य ग्रहण के वक्त प्रेग्नेंट लेडीज़ घर से बाहर न निकलें।
    • इस दौरान खाना खाने व खाना पकाने से बचें।
    • सूर्य ग्रहण के दौरान ज्यादा एक्टिविटीज न करें बल्कि आराम करें। 
    • सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए।
    • ग्रहण के दौरान चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
    • ग्रहण के दौरान फल व सब्जियां भी नहीं काटना चाहिए।
    • ग्रहण के सोना अवॉयड करें, हां आराम कर सकती हैं। 

    गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के बाद क्या करें 

    • सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं।
    • ग्रहण के दौरान पहने जाने वाले कपड़ों को दान कर दें।
    • माना जाता है कि इससे मां और बच्चे की सेहत अच्छी रहती है। साथ ही कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।

    ये भी पढ़ेंः- World Health Day 2024: मां और बच्‍चा दोनों रहेंगे स्वस्थ, जब प्रेग्नेंसी में रखेंगी इन बातों का ध्यान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik