Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बस एक महीना जल्दी कर लिया डिनर, तो शरीर में होंगे ऐसे बदलाव कि फिर कभी नहीं बदलेंगे अपना शेड्यूल

    Updated: Tue, 19 Nov 2024 07:52 PM (IST)

    हमारा खानपान हमें हेल्दी बनाने में काफी मदद करता है। हालांकि अगर खाने का समय गलत हो तो इसके फायद की वजह नुकसान हो सकते हैं। खासकर अगर रात में डिनर लेट नाइट किया जाए तो शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे रात में जल्दी डिनर करने (Benefits of having early dinner) के कुछ हैरान करने वाले फायदे।

    Hero Image
    जल्दी डिनर करने के फायदे (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे खानपान का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। हम क्या खाते हैं, इससे तो हमारी सेहत प्रभावित होती ही है। इसके अलावा हम कब खाते हैं, वह भी बेहद मायने रखता है। जिस तरह हेल्दी रहने के लिए तय समय पर सोना और उठना जरूरी है, उसी तरह सही समय पर खाना भी सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि, इन दिनों तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और लेट नाइट वर्क और फन कल्चर ने लोगों के खानपान की आदतों को काफी बदल दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसकी वजह से कई लोग रात को देर से खाना खाते हैं, जिससे सेहत बीमारियों का घर बनता जा रहा है। यही वजह है कि बड़े-बुजुर्गों से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स तक सभी जल्दी डिनर करने की सलाह देते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे जल्दी डिनर करने के कुछ ऐसे ही फायदों (Benefits of having early dinner) के बारे में-

    यह भी पढ़ें-  दूध-पनीर से ज्यादा Calcium लिए बैठी हैं ये 5 चीजें, रोजाना खाने पर हड्डियां बन जाएंगी लोहे जैसी मजबूत

    जल्दी डिनर करने के फायदे –

    • पाचन तंत्र को आराम- जल्दी खाना खाने से रात भर के लिए पाचन तंत्र को आराम करने का समय मिलता है।
    • सुचारू पाचन क्रिया- दिन के समय पाचन तंत्र ज्यादा एक्टिव और सुचारू रूप से काम करने में सक्षम होता है। फिर जैसे-जैसे शाम होती है, पेट और आंतों में एसिड और एंजाइम सिक्रीशन घटने लगता है। यही कारण है कि ज्यादा रात में डिनर करने से पाचन तंत्र इसे अच्छे से पचा नहीं पाता। इसलिए डिनर जल्दी करें जिससे खाना सुचारू रूप से पच जाए।
    • एसिडिटी से राहत- डिनर जल्दी करने से एसिड रिफ्लक्स या एसिडिटी से जूझने वाले लोगों को काफी राहत मिलती है।
    • फास्टिंग में आसानी- जल्दी डिनर करने से 12 से 14 घंटे तक रात में पेट को राहत तो मिलती ही है। साथ ही इससे एक प्रकार की फास्टिंग भी हो जाती है। आमतौर पर फास्टिंग करना कठिन लग सकता है, लेकिन इस तरह जल्दी डिनर कर के फास्टिंग करने से ज्यादातर समय सोने में ही चला जाता है, जिससे फास्टिंग आसानी से हो जाती है।
    • नींद की क्वालिटी में सुधार- जब रात में शरीर और पाचन तंत्र खाने को पचाने के लिए मेहनत नहीं करते हैं, तो इससे शरीर को आराम करने का पर्याप्त समय मिलता है, जिससे सुकून की गहरी नींद आती है।
    • वेट मैनेजमेंट- जल्दी डिनर करने से भूख कंट्रोल होती है, लेट नाइट स्नैकिंग और क्रेविंग नहीं होती है और शरीर बेहतर तरीके से कैलोरी बर्न करने में सक्षम होता है। इससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें-  कई बीमारियों का अचूक इलाज है पान के पत्तों का काढ़ा! पढ़िए इसे पीने के 5 फायदे और बनाने का तरीका