विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahesh Babu: फिट रहने के लिए इन चीजों का रोजाना सेवन करते हैं सुपरस्टार महेश बाबू

By Pravin KumarEdited By:
Published: Tue, 09 Aug 2022 08:08 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 09:59 PM (IST)

Mahesh Babu सुपरस्टार महेश बाबू तेलुगू फिल्मी दुनिया के प्रसिद्ध कलाकार हैं। उन्होंने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत साल 1999 ...और पढ़ें

Mahesh Babu: फिट रहने के लिए इन चीजों का रोजाना सेवन करते हैं सुपरस्टार महेश बाबू
Mahesh Babu: फिट रहने के लिए इन चीजों का रोजाना सेवन करते हैं सुपरस्टार महेश बाबू

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mahesh Babu: सुपरस्टार महेश बाबू आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज के दिन यानी 9 अगस्त, 1975 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में महेश बाबू का जन्म हुआ था। इस मौके पर देश और दुनिया से उनके फैंस सुपरस्टार महेश बाबू को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सुपरस्टार महेश बाबू तेलुगू फिल्मी दुनिया के प्रसिद्ध कलाकार हैं। उन्होंने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत साल 1999 में की थी। वहीं, तेलुगू की ब्लॉकबस्टर मूवी 'ओक्काडू' से उनको सफलता और पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक कई सुपरहिट फ़िल्में की। उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा, महेश बाबू इंटरनेशनल भारतीय फिल्म अकादमी समेत पांच फिल्मफेयर पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। सुपरस्टार महेश बाबू सेहतमंद रहने के लिए अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हैं। इसके लिए संतुलित आहार लेते हैं और रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। आइए, महेश बाबू की फिटनेस और डाइट के बारे में जानते हैं -

-सुपरस्टार महेश बाबू अपनी डाइट पर किसी तरह का अंकुश लगाना पसंद नहीं करते हैं। इसका मतलब यह है कि महेश बाबू फैड डाइट में विश्वास नहीं करते हैं। फैड एक ऐसी डाइट है। इसमें उन फूड को शामिल किया जाता है, जिनमें फैट कम या न के बराबर होता है।

-अभिनेता महेश बाबू दिन की शुरुआत में ओट्स, अंडे, सूखे मेवे और ताजे फल खाना पसंद करते हैं। अंडा प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत है। वहीं, ओट्स में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी है। डॉक्टर सेहतमंद रहने के लिए डाइट में ओट्स शामिल करने की सलाह देते हैं।

-वहीं, लंच में सुपरस्टार महेश बाबू प्रोटीन रिच फूड, लीन मीट और हेल्दी कार्ब्स युक्त चीजों को डाइट में शामिल करते हैं। लीन मीट में वसा बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट गेन नहीं होता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।

-रात के भोजन में कार्ब्स और प्रोटीन रिच फ़ूड का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए चिकन, दाल, सूप आदि चीजों का सेवन करते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।