विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayushmann Khurrana: इन रूल्स को फॉलो कर खुद को फिट रखते हैं सुपरस्टार आयुष्मान खुराना

By Pravin KumarEdited By:
Published: Wed, 14 Sep 2022 04:02 PM (IST)

Ayushmann Khurrana आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम पी खुराना ...और पढ़ें

Ayushmann Khurrana: इन रूल्स को फॉलो कर खुद को फिट रखते हैं सुपरस्टार आयुष्मान खुराना
Ayushmann Khurrana: इन रूल्स को फॉलो कर खुद को फिट रखते हैं सुपरस्टार आयुष्मान खुराना

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ayushmann Khurrana: सुपरस्टार आयुष्मान खुराना आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे हैं। आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर, 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम पी खुराना हैं जो पेशे से ज्योतिष हैं। वहीं, माता अनीता कुशल गृहिणी हैं। भाई अपारशक्ति खुराना रेडियो जॉकी हैं। महज 17 वर्ष की उम्र में आयुष्मान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में की। जब उन्हें रियलिटी शो पॉप स्टार्स में काम करने का मौका मिला। इसके बाद साल 2004 में एमटीवी रोडीज का विनर बना। वहीं, विकी डोनर से उन्होंने अभिनय क्षेत्र में अपना कदम रखा। यह फिल्म हिट हुई। इस फिल्म की सफलता के बाद आयुष्मान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्तमान समय में आयुष्मान बॉलीवुड का जाना माना नाम है। उनके अभिनय के लिए उन्हें एक बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। आयुष्मान करियर के साथ अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देते हैं। इसके लिए वह बैलेंस्ड डाइट लेते हैं और रोजाना वर्कआउट जरूर करते हैं। इसके अलावा, कई अन्य रूल्स को भी फॉलो करते हैं। आइए जानते हैं-

-फिट रहने के लिए आयुष्मान खुराना रोजाना जॉगिंग करते हैं। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे किसी समय किया जा सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन शरीर में सही से होता है।

-आयुष्मान जिम करने के दौरान सप्ताह में कम से कम तीन बार वेटलिफ्टिंग करते हैं। इसके अलावा, वह रोजाना योग भी करते हैं।

-साल 2019 में उन्होंने नॉन वेज को हमेशा के लिए गुड बाय कह दिया। आजकल आयुषमान पूरी तरह से शाकाहारी भोजन करते हैं। इससे पहले वह चिकन बटर खाना खूब पसंद करते थे।

-सुपरस्टार आयुष्मान खुराना प्रोसेस्ड फ़ूड से भी परहेज करते हैं। साथ ही रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।