Move to Jagran APP

स्ट्रॉबेरी खाने से स्ट्रेस में मिलता है फायदा और निखरती है रंगत, जानिए इसके और फायदे

वैसे तो हर फल के अपने फायदे हैं। सभी फलों से शरीर को कुछ न कुछ जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी खाने से स्ट्रेस छूमंतर हो जाता है जानिए इसके फायदे।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 08:00 AM (IST)
स्ट्रॉबेरी खाने से स्ट्रेस में मिलता है फायदा और निखरती है रंगत, जानिए इसके और फायदे
स्ट्रॉबेरी खाने से स्ट्रेस में मिलता है फायदा और निखरती है रंगत, जानिए इसके और फायदे

वैसे तो हर फल के अपने फायदे हैं। सभी फलों से शरीर को कुछ न कुछ जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खट्टे-मीठे फल स्ट्रॉबेरी खाने से स्ट्रेस छूमंतर हो जाता है। इसके साथ ही कई अन्य बीमारियों में भी ये फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं कैसे।

loksabha election banner

दरअसल पोषक तत्वों से भरपूर स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो मानसिक तनाव को कम करने में कारगर होता है। इसके साथ ही इसमें पोटैशियम भी पाया जाता है, जो दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को भी कम करता है। वहीं स्ट्रॉबेरी कई अन्य फायदें भी पहुंचाती है, जैसे ये वजन को भी कंट्रोल करती है। स्ट्रॉबेरी के लाल रंग में एंथोस्यानिंस नामक पदार्थ पाया जाता है, जो वजन को कम करने में भी मदद करता है। इसके साथ ही भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होने की वजह से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी कब्ज की समस्या को भी कम करती है।

बढ़ती है आंखों की रोशनी

स्ट्रॉबेरी खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसमें स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंजाइम आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार है। इसमें मौजूद फ्लेवेनॉइड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर में मौजूद बुरे कोलेस्ट्रोल को नियंत्रण में रखता है। 

रूप भी निखारती है स्ट्रॉबेरी 

स्ट्रॉबेरी में कई तरह के ऐसे मिनरल्स होते हैं, जो त्वचा की रंगत को निखारने में मददगार होते हैं। इसके अलावा ये काले होंठों को गुलाबी बनाने के लिए भी एक कारगर उपाय है। आप चाहें तो इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 

बढ़ाता है दांतों की चमक 

इसमें मौजूद विटामिन सी दांतों की चमक बरकरार रखने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से दांत नेचुरल तरीके से साफ हो जाते हैं और भी चमकदार हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी दांत और त्वचा को चमकाना चाहते हैं तो  स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.