विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raw Vegetables: इन 5 सब्जियों को कच्चा खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Wed, 01 Feb 2023 10:54 AM (GMT+05:30)

Raw Vegetables अक्सर लोग कच्ची सब्जियों का सेवन सलाद के रूप में करते हैं। जो सेहत के लिहाज से फायदेमंद ...और पढ़ें

Raw Vegetables: इन सब्जियों को कच्चा खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान
Raw Vegetables: इन सब्जियों को कच्चा खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Raw Vegetables: सेहत के लिए कच्ची सब्जियां और फल लाभदायक माना जाता है। लोग इसे सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं। माना जाता है कि कच्ची सब्जियां पोषण से भरपूर होती हैं। लेकिन कुछ कच्ची सब्जियों का सेवन सेहत के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। आज आपको इस लेख में बताएंगे कि किन सब्जियों को कच्चा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं...

1.बैंगन

कच्चा बैंगन खाना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। यह आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। अगर आप कच्चा बैंगन खाते हैं, तो उल्टी या पेट में ऐंठन की समस्या से परेशान हो सकते हैं। इसलिए बैंगन को पका कर ही खाएं।

2.मशरूम

अक्सर लोग कच्चे मशरूम का सेवन सलाद के रूप में करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह आपके हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए मशरूम को उबाल कर सेवन करें, इसे खाने से आपको फायदा मिलेगा।

3.ब्रोकली

लोग कच्चे ब्रोकली का सेवन सलाद के रूप में करते हैं। लेकिन इसे कच्चा खाने से पेट में गैस या अपच की समस्या हो सकती है। पके हुए ब्रोकली का सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। गोभी और पतागोभी को भी पका कर ही खाएं, जो सेहत के लिए फायदेमंद है। 

4.आलू

अगर आप कच्चे आलू का सेवन करते हैं, तो यह आपके सेहत के लिए नुकासानदायक साबित हो सकता है। यह पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। इससे गैस या अन्य पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

5. पालक

पालक को कच्चा खाने की बजाय इसे उबाल कर खाएं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik