यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Holi 2024: त्योहार का मजा किरकिरा कर सकता है गुजिया खाने का शौक! इन 4 वजहों से बनाएं इस मिठाई से दूरी
होली मनाएं लेकिन गुजिया न खाएं! सुनने में काफी अटपटा लग रहा है ना? आखिर ये मिठाई ही ऐसी है ...और पढ़ें

HighLights
- होली एक बड़ा त्योहार है, ऐसे में घरों में कई टेस्टी फूड्स बनाए जाते हैं।
- गुजिया एक ऐसी मिठाई है, जिसे होली के मौके पर बच्चों से लेकर बड़े, सभी खूब पसंद करते हैं।
- खाने में यह मिठाई भले ही कितनी भी स्वादिष्ट हो, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसे खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024: होली का त्योहार गुजिया के बिना फीका माना जाता है। चाहे फिर मार्केट से खरीद कर लाएं, या इसे घर पर बनाया गया हो, गुजिया खाना बच्चों से लेकर बड़े तक सभी खूब पसंद करते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। यही नहीं इससे आपके त्योहार का मजा भी किरकिरा हो सकता है। आइए जानें कि किन लोगों को होली पर गुजिया खाने से बचना चाहिए।

डायबिटीज के मरीज
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको गुजिया खाने से बचना चाहिए। लेकिन चूंकि यह बहुत बड़ा त्योहार है, तो ऐसे में आप इसे थोड़ा-बहुत तो खा सकते हैं, लेकिन बता दें कि गुजिया का लिमिट से ज्यादा सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, और परेशानी खड़ी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- कहीं होली के रंग आपके जीवन में अंधेरा न घोल दें, एक्सपर्ट से जानें कैसे रखें अपनी आंखों का ख्याल
हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी गुजिया नुकसानदायक होती है। चूंकि इसे घी या तेल में तला जाता है, ऐसे में शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाने में ये मिठाई बड़ा रोल निभा सकती है।
गैस और एसिडिटी
आपको भी अक्सर गैस और एसिडिटी से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो गुजिया के सेवन से बचना चाहिए। इसकी स्टफिंग से लेकर मैदे से बनी इसकी कोटिंग तक आपको अपच या खट्टी डकारों की परेशानी दे सकती है। ऐसे में इनडाइजेशन से बचना चाहते हैं, तो गुजिया खाना अवॉइड करें।
वेट लॉस पर फिर सकता है पानी
गुजिया में अच्छी मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। स्वाद-स्वाद में इसे बिना गिने खा जाने से आपका मोटापा बढ़ सकता है, और अगर वेट लॉस कर रहे हैं तो इसपर पानी भी फिर सकता है। चूंकि ये तेजी से कैलोरी काउंट को बढ़ाता है, ऐसे में आपको इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- होली में भांग के लेने हैं मजे, तो इन बातों का रखें खासतौर से ध्यान
Picture Courtesy: Freepik
