विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bael Juice Side Effects: जरूरत से ज्यादा बेल के शर्बत का सेवन फायदे की जगह पहुंचा सकता है नुकसान

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Thu, 20 Apr 2023 12:46 PM (GMT+05:30)

Bael Juice Side Effects गर्मियों में बेल का शर्बत पीने से आप कई परेशानियों से बच सकते हैं इसमें फाइबर ...और पढ़ें

Bael Juice Side Effects: जरूरत से ज्यादा बेल के शर्बत पहुंचा सकते हैं नुकसान
Bael Juice Side Effects: जरूरत से ज्यादा बेल के शर्बत पहुंचा सकते हैं नुकसान

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Side Effects of Bael Juice: गर्मियों के मौसम में बेल किसी वरदान से कम नहीं है। इसका इस्तेमाल कई तरह की दवाइयां बनाने में भी किया जाता है। साथ ही ये कई स्वादिष्ट व्यंजनों का भी स्वाद बढ़ाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन-सी, बीटा-कैरोटीन, थायमीन और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं, इतने सारे फायदे होने के बावजूद भी बेल का शर्बत कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं, किन लोगों को बेल के शर्बत से दूर रहना चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक

बेल का कम मात्रा में सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में फायदेमंद होता है। लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन ठीक नहीं होता है। इसके अलावा बाजार में मिलने वाले बेल के शर्बत में भी काफी चीनी मिलाई जाती है. इसलिए मधुमेह के रोगियों को इसका अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

कब्ज का कारण

बेल का सेवन पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप इसका शर्बत जरूरत से ज्यादा पीते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इससे आपको अपच, कब्ज और पेचिश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए उचित मात्रा में बेल के शर्बत का सेवन करें।

थायराइड के मरीज के लिए नुकसानदायक

जिन लोगों को थायराइड की समस्या है और दवा का सेवन करते हैं। ऐसे में आप बेल का शर्बत पिते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व थायराइड की दवा के साथ रिएक्शन कर सकते हैं। इसलिए अगर कोई थायराइड की दवा ले रहा है तो उसे इस शर्बत से दूर रहना चाहिए।

सर्जरी के दौरान न करें इस शर्बत का सेवन

सर्जरी से पहले और बाद में बेल के रस का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे पीने से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है। जिससे रोगी की परेशानी बढ़ सकती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik