Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाजुओं की ज‍िद्दी चर्बी से हैं परेशान, तो रोज करें ये 4 एक्‍सरसाइज; 7 दिन में कम हो जाएगा Arm Fat

    Updated: Fri, 23 May 2025 11:02 AM (IST)

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक गतिविधियां कम होने से मोटापा और बीमारियां बढ़ रही हैं। वजन बढ़ने पर बाजुओं पर भी चर्बी जमा हो जाती है जिससे लुक खराब होता है। बाजुओं की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए कुछ एक्‍सरसाइज कर सकते हैं। इन्‍हें सही तरीके से करने पर एक हफ्ते में ही फर्क दिखने लगेगा जिससे बाजुएं टोन हो जाएंगी।

    Hero Image
    आर्म्‍स फैट से छुटकारा द‍िलाएंगे ये एक्‍सरसाइज। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी न के बराबर कर रहे हैं। इससे उन्‍हें कई तरह की द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोटापा बढ़ने के साथ-साथ कई बीमार‍ियां भी घेर रहीं हैं। डायब‍िटीज और द‍िल की बीमारी तो मानो आम हाे गई है। सेहतमंद रहने के ल‍िए लाइफस्‍टाइल का सही होना बेहद जरूरी होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांक‍ि आज के समय में लोग घंटों ऑफ‍िस में बैठकर काम करते हैं। इससे मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है। जब वजन बढ़ता है तो आपका लुक भी खराब हो जाता है। इससे आप अपने मनपसंद कपड़े भी नहीं पहन पाते हैं। आप में आत्‍मव‍िश्वास की कमी आने लगती है। आपकाे बता दें क‍ि जब वजन बढ़ता है तो पेट, जांघ, ब्रेस्‍ट, कमर और बाजुओं में सबसे ज्‍यादा चर्बी यानी कि‍ फैट जम जाता है। इससे आपका शरीर ताे भारी लगता ही है, साथ ही लुक भी बेकार लगने लगता है।

    ऐसे में आज हम आपको बाजुओं की ज‍िद्दी चर्बी (ज‍िसे हम Arm Fat कहते हैं) को कम करने के ल‍िए कुछ एक्‍सरसाइज और योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपने इन्‍हें सही तरीके से कर ल‍िया ताे हफ्ते भर में ही आपको फर्क देखने को म‍िलेगा। आइए उन एक्‍सरसाइज और योगासनों के बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    धनुरासन

    इस आसन को हम Bow Pose भी कहते हैं। इसे करने से आपके पूरे शरीर के साथ-साथ बाजुओं को भी मजबूती म‍िलती है। आर्म्‍स के मसल्‍स टोन होते हैं। इस योगासन को करने के ल‍िए आप पेट के बल लेट जाएं। अब अपने घुटनों को मोड़कर कूल्‍हे से छुआएं। ध्‍यान रखें क‍ि आपकी एड़‍ियां आपके बम्स के पास हों। इसके करते समय अपने टखनों को हाथों से पकड़े रहें। अब अपने सीने को ऊपर की ओर उठाएं और साथ में पैरों को भी। इसी मुद्रा में कम से कम 15 से 20 सेकंड तक रहें। ये प्रक्र‍िया तीन बार दोहराएं।

    आर्म सर्कल्स

    अगर आपके बाजुओं कुछ ज्‍यादा ही फैट जम गया है तो ये एक्‍सरसाइज आपके ल‍िए फायदेमंद हो सकती है। इसको करने के ल‍िए आप अपने पैरों को खोलकर खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को भी फैला लें। अब हाथों काे क्‍लॉकवाइज और एंटीक्‍लॉकवाइज में घुमाएं। हाथों को मुड़ने न दें। इसे करने से आपको कुछ ही द‍िनों में फर्क देखने को म‍िलेगा।

    य‍ह भी पढ़ें: क्‍या है वॉकिंग का नया 6-6-6 फॉर्मूला? एक महीने करके देखें, वजन भी होगा कम; द‍िल भी रहेगा तंदुरुस्‍त

    प्‍लैंक

    अगर आप कभी ज‍िम गए होंगे तो आपको प्‍लैंक के बारे में जरूर मालूम होगा। ये बेली फैट को तो कम करता ही है, साथ ही ये ऑर्म्‍स फैट को भी कम करने में मददगार साब‍ित हो सकता है। इसके करने के ल‍िए जमीन की ओर मुंह करते हुए पुशअप की पोजीशन में लेट जाएं। अब अपनी बॉडी और एड़‍ियों को सीधा रखें। अब अपनी कोहनी को भी मोड़कर जमीन पर ट‍िका दें। इसके बाद कोहनी और एड़‍ियों की मदद से अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड तक हवा में रहें। ये प्रक्रिया दो से तीन बार करें।

    भुजंगासन

    भुजंगासन को हम कोबरा पोज कहते हैं। इसके करने के ल‍िए आप पेट के बल लेट जाएं। अब हाथों को कंधों के नीचे रखें। ध्‍यान रहे क‍ि हथेलियां नीचे की ओर हों। इसके बाद अपने पैरों को पीछे की ओर फैलाएं। अपने हाथों का इस्‍तेमाल करके आप धीरे-धीरे अपने सीने को ऊपर उठाएं। आप इस पोजीशन में कम से कम 30 सेकंड तक रहें। इसे पांच बार करें। इससे आपकी बांहें टोन होती हैं। साथ ही ये पूरे शरीर को भी टोन करता है।

    यह भी पढ़ें: ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे तो सुने होंगे, लेक‍िन एक बार इस मेवे का पानी पीकर तो देखें; मालूम पड़ जाएगा फर्क

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    comedy show banner
    comedy show banner