विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Radish Benefits: लिवर के लिए किसी दवा से कम नहीं है मूली, इन 5 वजहों के कारण करें डाइट में शामिल

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Tue, 19 Dec 2023 12:33 PM (IST)

Radish Benefits सर्दियों के मौसम में कई ऐसी सब्जियां आती हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इन्हीं ...और पढ़ें

Radish Benefits: मूली खाने के हैं गजब के फायदे
Radish Benefits: मूली खाने के हैं गजब के फायदे

HighLights

  1. मूली एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है।
  2. इसमें पानी की मात्रा भी अधिक होती है।
  3. मूली लिवर के लिए काफी फायदेमंद होती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Radish Benefits: मूली खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां दूर होती हैं। अगर आप लिवर की बीमारियों जैसे फैटी लीवर, पीलिया या टाइफाइड आदि से पीड़ित हैं, तो मूली इन समस्याओं का रामबाण इलाज है। इसमें प्राकृतिक यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। मूली खाने से शरीर डिटॉक्स होता है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि मूली लिवर के लिए कैसे फायदेमंद है।

एंटी ऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत

मूली एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है, इसमें विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। मूली का रस, सूप या शोरबा अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे लिवर कोशिकाएं सुरक्षित रहती हैं।

शरीर को डिटॉक्स करे

मूली में ग्लूकोसाइनोलेट्स जैसे यौगिक होते हैं, जो लिवर को साफ करने में मददगार होते है। मूली खाने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। जिससे आप कई तरह के बीमारियों से बच सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर वेट लॉस तक, जानिए सफेद पेठा खाने के ढेरों फायदे

हाइड्रेशन

मूली में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। लिवर को स्वस्ख रखने के लिए शरीर में पानी की मात्रा पर्याप्त होनी चाहिए।

लो कैलोरी

मूली में कैलोरी की मात्रा कम होती है। जिन लोगों को वजन कम करना है, उन्हें अपनी डाइट में मूली जरूर शामिल करना चाहिए। यह लिवर को स्वस्थ रखने में मददगार होती है।

विटामिन्स से भरपूर

मूली फाइबर, विटामिन और खनिज जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होती है। ये पोषक तत्व लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।

यह भी पढ़ें: कई समस्याओं से आपकी रक्षा कर सकते हैं कच्ची हल्दी और गुड़, जानें इनसे मिलने वाले फायदे

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik