यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Potato Peels Benefits: जान लेंगे आलू के छिलके के फायदे, तो इन्हें फेंकने से पहले सोचेंगे 100 बार
Potato Peels Benefits आलू एक ऐसी सब्ज़ी है जो हर तीसरे दिन हमारी डाइट का हिस्सा बनी होती है। सब्ज़ी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Potato Peels Benefits: भारतीय घरों में अक्सर सब्ज़ियों के छिलकों का कोई उपयोग नहीं होता और उन्हें फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छिलके पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। ऐसा ही कुछ आलू के छिलकों के साथ भी है, जिनको आमतौर पर कूडेदान में ही पाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आलू के छिलकों में कई तरह की बीमारियों से लड़ने का ताकत होती है। तो आइए जानें कि आलू के छिलकों को क्यों नहीं फेंकना चाहिए।
इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है
यह छिलके विटामिन-सी से भरपूर होते हैं और एक पोटेंट एंटीऑक्सीडेंट एजेंट की तरह काम करते हैं। आलू के छिलके कैल्शियम और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाते हैं।
कैंसर से बचाव कर सकते हैं
आलू के छिलके फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होते हैं, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करते हैं। साथ ही इनमें क्लोरोजेनिक एसिड होता है, जो शरीर को कैंसर से बचाता है।
ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं
वे फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट, पॉलीफेनोल्स और ग्लाइकोकलॉइड से भरपूर होते हैं, जो रक्त कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखते हैं।
दिल की सेहत का ख्याल रखते हैं
ये पोटेशियम से भरपूर होते हैं, जो दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को कम करते हैं।
गहरे धब्बों को दूर करते हैं
त्वचा पर इनका उपयोग लाभदायक माना जाता है। इनमें एंटीबैक्टीरियल, फेनोलिक और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो हल्का ब्लीच कर गहरे धब्बों को हल्का करते हैं।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
आलू के छिलकों में आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, तांबा और जस्ता होता है। और ये सभी मिलकर हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने और महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
बालों के लिए अच्छा
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आलू के छिलकों से स्कैल्प पर मसाज करने से बालों में चमक और दमक आती है। साथ ही बाल तेज़ी से बढ़ते भी हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
