विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parenting Tips: बच्चों की मेंटल ग्रोथ के लिए जरूर खिलाएं ये 7 चीजें

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sat, 08 Oct 2022 03:48 PM (IST)

Parenting tips बच्चे के विकास के लिए जरूरी है उनका पोषक तत्वों से भरपूर डायट। तो अगर आप अपने बच्चे ...और पढ़ें

Parenting Tips बच्चों की मेंटल ग्रोथ के लिए ये चीजें बहुत जरूरी है।
Parenting Tips बच्चों की मेंटल ग्रोथ के लिए ये चीजें बहुत जरूरी है।

 नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। किसी भी बच्चे के दिमाग का विकास बचपन में ही होता है। हर पेरेंट्स की ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा सबसे तेज हों और उनकी मेमोरी स्ट्रांग हों। इसके लिए पेरेंट्स को अपने बच्चे की डायट पर ध्यान देना जरूरी है। तो आइए जानते हैं, मेंटल ग्रोथ के लिए बच्चों को क्या खिलाएं?

बच्चों की मेंटल ग्रोथ के लिए उनके डायट में ये चीजें जरूर शामिल करें

केला

बच्चे को नियमित रूप से केले जरूर खिलाएं। अधिकतर बच्चे केले खाना पसंद करते हैं। इसे आप मैश कर के भी बच्चे को खिला सकते हैं। केले से तुरंत एनर्जी मिलती है। इसमें मैग्निशियम, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन A और विटामिन C मिलता है। जो बच्चे के ग्रोथ के लिए सहायक होते हैं।

घी

अक्सर घर में दादी-नानी से कहते सुना होगा, घी खाने से दिमाग तेज होता है। दरअसल घी से डीएचए और गुड फैट शरीर को मिलता है। ये दोनों चीजें बच्चे के दिमाग को विकसित करती हैं।

अंडा

बच्चे को नियमित तौर एक-दो अंडे जरूर खिलाएं। अंडे में प्रचिर मात्रा में विटामिन डी, विटामिन बी, प्रोटीन और भी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसे खाने से शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होता है।

दूध

पहले बच्चे को सिर्फ दूध ही दिया जाता था। बच्चे के विकास में दूध का बड़ा योगदाना है। इसमें कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है जो बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाता है।

संतरा

संतरा विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो बच्चे के दिमाग के लिए महत्वपूर्ण है। बच्चों के खाने में संतरा जरूर शामिल करें। इससे बच्चों की मेमोरी बूस्ट होती है।

दही

दही बी 12, प्रोटीन, जिंक और भी पोषक तत्वों से भरा होता है, जो मस्तिष्क के विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। आप अपने बच्चे के नाश्ते में दही शामिल कर सकते हैं।

मछली

इसमें पर्याप्त मात्रा में आयोडीन और जिंक होता है। जो आपके बच्चे विकास के लिए जरूरी है। एक स्टडी के अनुसार, मछली दिमाग में ग्रे मैटर को तेज करती है और उम्र के कारण दिमाग को खराब होने से भी बचाती है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik/Pexel