Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Reduce Screen Time: नए साल पर कम करना चाहते हैं बच्चों का स्क्रीम टाइम, तो इन 4 आसान तरीकों को करें फॉलो

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 06:08 PM (IST)

    नए साल की शुरुआत के साथ ही हर कोई अपनी बुरी आदतों को छोड़ नई शुरुआत करते हैं। ऐसे में अगर आप भी नए साल पर अपने बच्चों की स्क्रीम टाइमिंग कम करना चाहते हैं तो इन तरीकों की मदद ले सकते हैं।

    Hero Image
    इन आसान तरीकों से कम करें बच्चों का स्क्रीन टाइम

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Reduce Screen Time: इन दिनों मोबाइल और लैपटॉप हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई रोजाना अपना ज्यादातर समय स्क्रीम पर ही बिता रहा है। ऐसे में यह कई सारी शारीरिक और मानसिक समस्याओं की वजह बनता जा रहा है। खासकर बच्चों के लिए यह काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। लगातार स्क्रीम पर अपनी समय बिताने की वजह से बच्चे घंटों तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं। इस वजह से वह मोटापा, डिप्रेशन और आलस जैसी समस्याएं के शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करना चाहते हैं, तो ऐसा करने के लिए नए साल से बेहतर और कोई समय नहीं होगा। तो चलिए हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान तरीकों के बारे में, जिसकी मदद से आप अपने बच्चों का स्क्रीन टाइम कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्क्रीन टाइम करें निर्धारि​त

    अगर आप बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक टाइम टेबल बनाएं। इस टाइम टेबल के तहत आप अपने बच्चों के स्क्रीन पर समय बिताने के घंटों का हिसाब रख सकते हैं। इसकी मदद से आप बच्चों की स्क्रीन टाइमिंग मैनेज कर सकते हैं, जो उन्हें स्क्रीन से दूर रखने में मददगार होगा।

    स्क्रीन-फ्री बनाएं बेडरूम

    अक्सर बच्चों के कमरे में इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जैसे टीवी, वीडियो गेम और कंप्यूटर लगाने से बच्चे माता-पिता के पीछे से घंटों स्क्रीन पर अपना टाइम बीताते हैं। इसलिए अगर आप अपने बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करना चाहते हैं, तो इन गैजेट्स को कॉमन एरिया में लगवाएं, ताकि आप यह ध्यान रख सकें कि आपकी बच्चा क्या और कितनी देर तक देख रहा है।

    स्क्रीन फ्री टाइम बनाएं

    बच्चे अक्सर घर में मौजूद बड़ों को देखकर ही चीजें सीखते हैं। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों में कोई बदलाव चाहते हैं, तो जरूरी है कि पहले खुद में भी वह बदलाव करें। इसलिए अगर आप बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए एक स्क्रीन फ्री टाइम बनाएं। इस दौरान घर के सभी सदस्य मोबाइल या लैपटॉप से दूरी बना लें। आपको ऐसा करते देख बच्चे भी आपको फॉलो करने लगेंगे।

    बच्चों को दें स्क्रीन का अल्टरनेटिव

    अगर आप बच्चों को स्क्रीन से दूर रखना चाहते हैं, तो उनका ध्यान किसी अन्य गतिविधियों में लगाने की कोशिश करें। इसके लिए आप बच्चों को वॉक या रनिंग पर ले जा सकते हैं या फिर उनके साथ कुछ इंडोर या आउटडोर गेम्स खेल सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik