Move to Jagran APP

Muskmelon Seeds: सेहत के लिए गुणों का खजाना हैं खरबूजे के बीज, फेंकने से पहले जरूर जान लें इसके फायदे

Muskmelon Seeds गर्मियों में मौसम में कई लोग खरबूजे को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इसे खाने से सेहत को काफी फायदे होते हैं। लेकिन इसके बीज भी हमारे लिए गुणकारी होते हैं। अगर आप अभी तक इसके गुणों से अनजान हैं तो एक बार इसे जरूर जान लें।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaPublished: Mon, 29 May 2023 01:49 PM (IST)Updated: Mon, 29 May 2023 01:49 PM (IST)
सेहत के लिए खरबूजे के बीज के फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Muskmelon Seeds: गर्मियों का मौसम आते ही मार्केट में कई सारे मौसमी फल भी मिलने लगते हैं। यह फल न सिर्फ हमें सेहतमंद रखते हैं, बल्कि गर्मी से शरीर में होने वाली पानी की कमी से भी बचाते हैं। खरबूजा इन्हीं मौसमी फलों में से एक है, जो अपने कई गुणों के कारण से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। खरबूजे से होने वाले फायदों के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बीज भी हमारी सेहत के लिए गुणकारी होते हैं।

loksabha election banner

यही वजह है कि कई लोग घरों में खरबूजा खाने के बाद इनके बीजों को भी इस्तेमाल में लाते हैं। छोटे से दिखने वाले खरबूजा के यह बीज सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो इसके फेंक देते हैं या फिर बिना इसके गुणों को जाने इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो चलिए जानते हैं इसके कुछ हैरान कर देने वाले फायदों के बारे में-

ब्लड प्रेशर कम करे

पोटैशियम से भरपूर खरबूजे के बीज ब्लड प्रेशर की समस्या में काफी गुणकारी होते हैं। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो खरबूजे के बीज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दरअसल, पोटैशियम युक्त आहार ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में बीज के सेवन से न सिर्फ ब्लड प्रेशर कम होता है, बल्कि दिल की सेहत की बेहतर होती है और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।

इम्युनिटी बूस्ट करे

खरबूजे के बीज में विटामिन-सी भी भारी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको अपनी इम्युनिटी बूस्ट करने में काफी मदद मिलती है। दरअसल, खरबूजे के बीज खून में व्हाइट ब्लड सेल्स संख्या बढ़ाते हैं, जिससे इम्युनिटी बेहतर हो सकती है।

आंखों को रखे सुरक्षित

विटामिन ए और बीटा कैरोटीन से भरपूर खरबूजे के बीज हमारी आंखों के लिए भी काफी लाभकारी होते हैं। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो इससे मोतियाबिंद के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही यह आपकी आंखों की रोशनी को तेज करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

खरबूजे के बीजों में फोलेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में मौजूद अतिरिक्त सोडियम को हटाने में मददगार होती है। ऐसे में इनके सेवन से गर्भवती महिलाओं में वॉटर रिटेशन की समस्या कम होती है। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान इसे खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

नाखून और बालों के लिए गुणकारी

सेहत के साथ ही खरबूजे का बीज बालों और नाखून के लिए लाभकारी होते हैं। इसमें पाए जाने वाले हाई प्रोटीन, टिश्यूज के विकास में मददगार होते हैं। इसके अलावा वह बालों और नाखून के प्रोटीन को भी बढ़ावा देता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.