Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई बीमारियों को जड़ से खत्म कर देगा अंकुरित मूंग, जानें इसे खाने का क्या है सही समय

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 04:08 PM (IST)

    Moong Dal Sprouts Benefits मूंग सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। आप रोजाना सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से पाचन स्वस्थ रहता है साथ ही वजन कम होने में भी मदद मदद मिलती है। यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत रखता है। आइए जानते हैं इसके अन्य फायदे।

    Hero Image
    Sprouts Benefits : मूंग दाल खाने के फायदे

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Moong Dal Sprouts: दिनभर की थकान मिटाने के लिए जब आप रात में सोते हैं, तो पाचन तंत्र भी अपना काम खत्म कर पेट को खाली कर देता हैं, साथ ही हमारे शरीर में बहुत सारे सेल्स बनते बिगड़ते भी हैं, इसलिए खाली पेट हेल्दी चीजें खाने की सलाह दी जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माना जाता है कि अच्छी सेहत के लिए सुबह का नाश्ता काफी जरूरी होता है। ऐसे में अंकुरित मूंग ब्रेकफास्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये फाइबर, एमिनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा सोर्स हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। इतना ही नहीं इसमें प्रोटियोलिटिक एंजाइम भी पाए जाते हैं। आइए जानते हैं,  सुबह के ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने के क्या फायदे हैं।

    इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है

    एंटीऑक्सीडेंट, क्लोरोफिल और विटामिन-सी से भरपूर अंकुरित मूंग खाने से रोग प्रतिरोधत क्षमता बढ़ती है। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है।

    पाचनतंत्र को मजबूत बनाए

    फाइबर युक्त अंकुरित मूंग पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। एसिडिटी,खट्टे डकार आदि पाचन संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।

    यह भी पढ़ें: फिक्स समय पर खाना खाने से मिल सकते हैं सेहत के कई लाभ, जानें कैसे अपनाएं खाने की हेल्दी आदतें

    स्किन के लिए लाभकारी

    अगर आप नाश्ते में अंकुरित मूंग रोजाना खाते हैं, तो इससे आपकी स्किन स्वस्थ रहती है, जिससे आप जवां नजर आएंगे।

    आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार

    अंकुरित मूंग में विटामिन-ए पाया जाता है। जो आंखों के लिए फायदेमंद है। इसे डेली डाइट में खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

    ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है

    अंकुरित मूंग खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसे खाने से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या दूर होती है।

    एनीमिया की समस्या को दूर करे

    अंकुरित मूंग में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाती है, जिससे एनीमिया की समस्या को मात दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में बेहद आम हैं ये 5 बीमारियां, जानें इनके कारण और बचने के उपाय

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik