Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है Listeria इन्फेक्शन, जिसके कारण US में हुई दो लोगों की मौत और 28 लोगों को होना पड़ा अस्पताल में भर्ती

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 01:09 PM (IST)

    अमेरिका में लिस्टेरिया Listeria Outbreak से 2 लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इसके संक्रमण की मुख्य वजह Deli Meat बताई जा रही है। इस बारे में अमेरिकी सरकार की औपचारिक वेबसाइट CDC ने चेतावनी जारी करते हुए इसके लक्षणों और बचाव के बारे में जानकारी दी है। आइए जानें लिस्टेरिया इन्फेक्शन (Listeria Infection) के लक्षण और कैसे इससे बचा जा सकता है।

    Hero Image
    अमेरिका में बरपा Listeria का कहर (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Listeria Outbreak in USA: शुक्रवार को सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) ने एक लिस्टेरिया के संक्रमण के बारे में चेतावनी जारी की। CDC की चेतावनी अमेरिका में लिस्टेरिया इन्फेक्शन फैलने (Listeria Outbreak) की वजह से 2 लोगों की मौत और 28 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने के बाद जारी की गई है। आपको बता दें, कि ऐसा माना जा रहा है कि लिस्टेरिया (Listeria) का संक्रमण कटे हुए Deli Meat, यानी प्रोसेस्ड और पहले से कटा हुए मीट, की वजह से फैल रहा है। हालांकि, यह और किन-किन चीजों से फैल रहा है, इस बारे में अभी जांच जारी है।आइए जानते हैं कैसे फैलता है लिस्टेरिया इन्फेक्शन (Listeria Infection), इसके लक्षण और इससे बचने के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है लिस्टेरिया फूड पॉइजनिंग?

    CDC के मुताबिक, लिस्टेरीओसिस एक गंभीर इन्फेक्शन है, जो लिस्टेरिया मोनोसाइटोजीन्स नाम के बैक्टीरिया की वजह से होता है। यह बैक्टीरिया खाने के जरिए फैलता है और ठंडे वातावरण में तेजी से बढ़ता है। इस बैक्टीरिया के संक्रमण की वजह से लिस्टोरियोसिस हो सकता है, जिससे गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, कमजोर इम्युनिटी वाले व्यक्ति और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा होता है। खाने के जरिए फैलने वाला यह बैक्टीरिया सिर्फ मीट ही नहीं, बल्कि अन्य फूड्स के जरिए भी फैल सकता है।

    यह भी पढ़ें: सावधान! मानसून में नहीं रखेंगे इन बातों का ख्याल, तो हो जाएंगे Stomach Infection का शिकार

    लिस्टेरिया इन्फेक्शन के लक्षण

    CDC के अनुसार, लिस्टेरिया बैक्टीरिया के संक्रमण की वजह से ये लक्षण नजर आते हैं-

    प्रेग्नेंट महिलाओं में इसकी वजह से गर्भपात या स्टिल बर्थ का खतरा भी रहता है। हालांकि, ये लक्षण तब और गंभीर हो जाते हैं, जब यह संक्रमण आंतों के अलावा, शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल गया हो। 

    लिस्टेरिया इन्फेक्शन से बचाव कैसे करें?

    लिस्टेरिया का इन्फेक्शन ज्यादातर खाने की चीजों के जरिए फैलता है। इसलिए इससे बचने के लिए क्या खाना चाहिए और कैसे खाना चाहिए इन बातों पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है।

    क्या नहीं खाना चाहिए?

    • अनपेश्चराइज्ड डेयरी प्रोडक्ट्स खासकर चीज
    • अधपका मीट
    • कोल्ड कट या Deli Meat
    • कच्ची सब्जियां, जैसे सलाद
    • रेफ्रिजरेटेड मछली या मीट
    • स्मोक की हुई मछली
    • पहले से कटे हुए फल या सब्जियां
    • खुले में रखा हुआ खाना

    क्या खाएं?

    • पहले से कटे हुए मीट या Deli Meat को घर पर दोबारा अच्छे से गर्म करके खाएं
    • पेश्चराइज्ड डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें
    • फलों को खाते वक्त ही काटें, उससे पहले नहीं
    • सब्जियों को अच्छे से पकाकर खाएं
    • मीट और मछली को अच्छे से पकाएं

    यह भी पढ़ें: केरल में निपाह वायरस से पहली मौत के बाद हड़कंप! जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के तरीके