Move to Jagran APP

Mosquito Bite: कुछ लोगों को क्यों ज़्यादा काटते हैं मच्छर? जानें क्या वो चीज़ें जो मच्छरों को करती हैं आकर्षित

Mosquito Bite अगर मच्छर आप पर चुंबक की तरह चिपक जाते हैं तो इसके पीछे वैज्ञानिक कारण हैं। मच्छर कुछ ऐसे यौगिकों की ओर आकर्षित होते हैं जो हमारी त्वचा और पसीने में मौजूद होते हैं। उनसे निकलती गंध मच्छरों को आकर्षित करती है और वे आपको काटते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 03:00 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 03:43 PM (IST)
Mosquito Bite: किन चीज़ें से आकर्षित हो जाते हैं मच्छर

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mosquito Bite: आपने यह तो देखा होगा कि अक्सर कुछ लोगों को ज़्यादी ही मच्छर काटते हैं। साथ ही यह भी सुना होगा कि जिनका खून मीठा होता है, उनको मच्छर ज़्यादा काटते हैं। हालांकि, यह सिर्फ एक मिथक है। हालांकि, वैज्ञानिक इस बात से सहमत हैं, कि ब्लड के टाइप के साथ और भी कई वजहें हैं जिनकी वजह से मच्छर कुछ लोगों को ज़्यादा काटते हैं।

loksabha election banner

शोध के अनुसार, कुछ को ज़्यादा मच्छर काटने के पीछे ये वजह हैं:

1. शरीर की गंध

मच्छर कुछ ऐसे यौगिकों की ओर आकर्षित होते हैं, जो पसीने में मौजूद होते हैं। इससे ऐसी गंध आती है जिससे मच्छर आपके पास खिंचे चले आते हैं। इन यौगिकों में लैक्टिक एसिड और अमोनिया शामिल हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से लोगों के शरीर से अलग-अलग तरह की गंध आती है, जिनमें जीन और त्वचा पर मौजूद कुछ बैक्टीरिया भी शामिल हैं।

2. कुछ तरह के रंग

शोध से पता चलता है कि मच्छर आमतौर पर काले रंग की तरफ ज़्यादा आकर्षित होते हैं। इसलिए अगर आपने काला या किसी तरह के गहरे रंग के कपड़े पहने हैं, तो आपको मच्छर ज़्यादा काटेंगे।

3. प्रेग्नेंसी के दौरान

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को दूसरों की तुलना मच्छर ज़्यादा काटते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनके शरीर का तापमान ज़्यादा होता है और वे ज़्यादा कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालती हैं।

4. गर्म तापमान भी है वजह

इंसान ऐसी गर्मी पैदा करता है जो मच्छरों को आकर्षित करती है। आमतौर पर ऐसा उन देशों में होता है जहां का मौसम गर्म और उमस भरा होता है।

5. शराब का सेवन

रिसर्च के मुताबिक, जो लोग बियर पीते हैं, उन्हें मच्छर दूसरों की तुलना में ज़्यादा काटते हैं।

6. कार्बन डाइऑक्साइड

मच्छर अपने वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड में परिवर्तन महसूस कर सकते हैं और इसलिए हर व्यक्ति की ओर अलग तरह से प्रतिक्रिया कर सकते हैं।

कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ने पर मच्छर को संभावित मेज़बान के बारे में पता चल जाता है।

​Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.