विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Disha Patani: 31वें जन्मदिन पर जानें दिशा पाटनी की फिटनेस का राज़, करती हैं ऐसी ट्रेनिंग

By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
Published: Tue, 13 Jun 2023 04:41 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jun 2023 05:28 PM (IST)

Disha Patani एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज यानी 13 जून को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर ...और पढ़ें

दिशा पाटनी के 31वें जन्मदिन पर जानें उनके फिटनेस सीक्रेट के बारे में
दिशा पाटनी के 31वें जन्मदिन पर जानें उनके फिटनेस सीक्रेट के बारे में

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Disha Patani: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल डीवा दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी फिटनेस और हॉटनेस के जरिए फैंस को आकर्षित करती देखी जाती हैं। आज यानी 13 जून को वह अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर दिशा के फैंस दिल खोलकर उनके लिए बर्थडे विशेज और पोस्ट्स शेयर कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनके बारे में और भी जानने के लिए बेताब हैं। जैसे कि उनकी ग्लास जैसी ग्लोइंग स्किन और सुपर हॉट फिगर के लिए वह क्या करती हैं।

फिटनेस फ्रीक दिशा पाटनी अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए भी फैंस को फिटनेस मोटिवेशन देती रहती हैं। वह अक्सर वर्कआउट वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं, जिसमें उन्हें किकबॉक्सिंग और अन्य एक्शन सीक्वेंस करते हुए देखा जा सकता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि दिशा के वीडियोज फैंस को मेजर फिटनेस गोल देते हैं।

इस साल फरवरी महीने में दिशा ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्हें जिम आउटफिट में किकबॉक्सिंग करते हुए देखा गया। जैसे ही उसने वीडियो ड्रॉप किया, इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन फैंस की ओर से तारीफों की बाढ़ सी आ गई।

फिट रहने के लिए क्या करती हैं दिशा पाटनी?

एक्ट्रेस दिशा पाटनी के फिटनेस रूटीन में कई तरह की एक्टिविटीज शामिल हैं, जिससे वो खुद को शेप में रखती हैं। इनमें किकबॉक्सिंग के योग और स्विमिंग जैसी एक्टिविटीज शामिल हैं। दिशा को वेट ट्रेनिंग और डांसिंग का भी शौक है। किकबॉक्सिंग आजकल बॉलीवुड सेलेब्स के बीच एक लोकप्रिय वर्कआउट बन चुका है। इससे एक ही समय में शरीर को लचीलापन और ताकत दोनों पाने में मदद मिलती है। इसके अलावा बर्थडे गर्ल दिशा पाटनी अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं।

कैसी डाइट फॉलो करती हैं दिशा पाटनी?

वर्कआउट के अलावा बर्थडे गर्ल दिशा पाटनी अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं। वह प्रोटीन और कार्ब्स लेना पसंद करती हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, डिनर के लिए दिशा केवल प्रोटीन लेना पसंद करती हैं।

Pic Credit: Instagram