विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Snoring Causes: खर्राटे लेना हो सकता है गंभीर समस्या का लक्षण, जानिए...

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Thu, 29 Dec 2022 10:48 AM (IST)

Snoring Causes बदलती लाइफस्टाइल के कारण सोते समय खर्राटे लेने की समस्या आम होती जा रही है। हांलाकि खर्राटे लेने ...और पढ़ें

Snoring Causes: खर्राटे आने के क्या हैं कारण
Snoring Causes: खर्राटे आने के क्या हैं कारण

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Snoring Causes: आमतौर पर खर्राटों को गहरी नींद का प्रतीक माना जाता है। आपने कई दफा सुना होगा कि खर्राटे लेने वाला व्यक्ति अच्छी नींद सो रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं, खर्राटों वाली नींद अच्छी नींद नहीं होती है, ये गंभीर समस्या के संकेत होते हैं। खर्राटे लेने वाले व्यक्ति को खुद पता नहीं होता है कि वे खर्राटे मारते हैं। जिन लोगों को खर्राटे की समस्या होती है, उन्हें जागने के बाद सूखा मुंह और गले में जलन का अहसास होता है।

खर्राटे लेना आपके सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। तो, चलिए जानते हैं, आखिर हम खर्राटे क्यों लेते हैं?

क्यों आते हैं खर्राटे

खर्राटे आने के कई कारण हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, खर्राटे सांस लेने की स्थिति में रुकावट डालते हैं, जो अक्सर नाक और गले में देखने को मिलती है। मोटापा, ज्यादा सिगरेट और शराब का सेवन, अनिद्रा या नाक में एलर्जी आदि के कारण खर्राटे ले सकते हैं।

जानिए, खर्राटे लेना कब हो सकता है खतरनाक

एक्सपर्ट के अनुसार, खर्राटे लेते समय सांस रुक जाती है, तो यह स्थिति खतरनाक होती है। अगर आप दिन में भी सोत समय खर्राटे लेते हैं, तो यह भी गंभीर समस्या हो सकती है।

खर्राटे आने के ये हैं लक्षण 

एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप दिन भर आलस या थकान महसूस करते हैं, तो ये भी खर्राटे के लक्षण हो सकते हैं। तनाव, ज्यादा नींद आना, सिर दर्द आदि खर्राटे के लक्षण हो सकते हैं।

खर्राटे से कैसे राहत पाएं

एक्सपर्ट के अनुसार, लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव कर वजन कम करें। अगर साइनस या थायरॉइड की समस्या हो, तो डॉक्टर से सलाह लें।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik