Jamun Side Effects: जामुन खाने के साथ ग़लती से भी न खाएं ये तीन चीज़ें, सेहत को होगा नुकसान
Jamun Side Effects जामुन खाने के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं। ये पेट दर्द डायबिटीज़ गठिया पेचिस पाचन संबंधी कई अन्य समस्याओं को ठीक करने में भी मददगार साबित होता है। लेकिन फिर भी ऐसी कुछ चीज़ें हैं जिनके साथ जामुन नहीं खाना चाहिए।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Jamun Side Effects: जामुन गर्मियों में आने वाला बेहतरीन फल है, जो न सिर्फ स्वाद में कमाल का लगता है बल्कि कई औषधीय गुणों से भरपूर भी होता है। इसे ब्लैक प्लम या जावा प्लम के नाम से भी जाना जाता है।
जामुन खाने के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं। ये पेट दर्द, डायबिटीज़, गठिया, पेचिस, पाचन संबंधी कई अन्य समस्याओं को ठीक करने में भी मददगार साबित होता है।
जामुन को आयुर्वेद में भी बेहद गुणकारी माना गया है। जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनोइड, विटामिन-सी, ज़िंक, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम और आयरन जैसे गुण होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनगिनत गुणों से भरपूर होने के बावजूद जामुन खाने के बाद ऐसी कई चीज़ें हैं, जो नहीं खानी चाहिए। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं, ऐसी 3 चीज़ों के बारे में जिन्हें अगर आप जामुन खाने के बाद खाएंगे, तो सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंच सकता है।
जामुन खाने के फौरन बाद न खाएं ये 3 चीज़ें
दूध: जामुन खाने के फौरन बाद दूध पीने से बचना चाहिए। जामुन खाने के बाद अगर दूध पी लिया जाए, तो पेट दर्द, अपच, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियां शुरू हो सकती हैं। आप जामुन खाने के एक-दो घंटे बाद दूध पी सकते हैं।
अचार: जामुन के साथ या फिर एसे खाने के तुरंत बाद अचार भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने पर गले में ख़राश या फिर पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। अगर आपको खाने के साथ अचार खाना है, तो ध्यान रखें कि जामुन खाना खाने से कम से कम एक घंटे पहले खा लें।
हल्दी: जामुन और हल्दी का कॉम्बीनेशन भी समस्या पैदा कर सकता है। जामुन खाने के फौरन बाद हल्दी या हल्दी वाली कोई भी चीज़ नहीं खानी चाहिए। इससे भी पेट दर्द या जलन जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं।
Disclaimer:लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।