Move to Jagran APP

International Whisky Day 2023: क्या आप भी व्हिस्की के शौकीन हैं? तो जान लें इसके नुकसान

International Whisky Day 2023 आज विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय व्हिस्की दिवस मनाया जा रहा है। कई शोध में पता चलता है कि व्हिस्की का संतुलित सेवन दिल की बीमारियों के साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने का काम करता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee ParvezMon, 27 Mar 2023 10:25 AM (IST)
International Whisky Day 2023: क्या आप भी व्हिस्की के शौकीन हैं? तो जान लें इसके नुकसान
International Whisky Day 2023: जानें जरूरत से ज्यादा व्हिस्की पीने के क्या नुकसान हैं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Whisky Day 2023: हर साल 27 मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय व्हिस्की दिवस मनाया जाता है। व्हिस्की एक पॉपुलर ड्रिंक है, जिसका उपयोग लोग सदियों से कुछ स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने या फिर एंजॉय करने के लिए करते आए हैं।

यह दिन दुनिया में व्हिस्की के योगदान का सम्मान करने और विश्व स्तर पर व्हिस्की की सराहना को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था। व्हिस्की स्वास्थ को लाभ पहुंचा सकती है, लेकिन इसका सेवन सीमित रखने पर। जरूरत से ज्यादा व्हिस्की आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचाने का काम करती है। तो आइए जानें व्हिस्की के फायदे और नुकसान क्या हैं?

व्हिस्की के साइड इफेक्ट्स

लिवर को पहुंच सकता है नुकसान: जरूरत से ज्यादा शराब का सेवन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे लिवर फेलियर भी हो सकता है।

व्हिस्की पीने से लत भी लग जाती है: शराब की लत लगना एक गंभीर समस्या है, जो जरूरत से ज्यादा व्हिस्की के सेवन से होती है, जिससे आप शारीरिक और मानसिक तौर पर दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं।

कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है: शराब का ज्यादा सेवन कई करह के कैंसर का खतरा बढ़ा देता है, जिसमें लिवर, गले और स्तन का कैंसर सबसे ज्यादा देखा जाता है।

हालांकि, व्हिस्की का अगर सीमित सेवन किया जाए, तो इससे आपकी सेहत को फायदा भी पहुंच सकता है।

व्हिस्की पीने के फायदे भी हैं?

व्हिस्की में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं: विस्की में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और सेलूलर नुकसान से बचाते हैं।

दिल की सेहत: कई स्टडीज बताती हैं, कि व्हिस्की का मोड्रेट सेवन दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करता है। इससे रक्त का प्रवाह बढ़ता है और सूजन भी कम होती है।

पाचन स्वास्थ्य में सुधार आता है: व्हिस्की का इस्तेमाल सदियों से पाचन को सुधारने और पेट से जुड़ी बीमारियों से निजात पाने के लिए किया जाता रहा है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर आप किसी  क्रॉनिक बीमारी से जूझ रहें हैं, तो व्हिस्की के सेवन से बचें। किसी भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik