Calcium Rich Foods: कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में इन चीजों को करें शामिल
Calcium Rich Foods अगर आप मीठा पसंद करते हैं तो कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए संतरा का सेवन कर सकते हैं। एक संतरे में 75 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। आप दिनभर में 3-4 संतरा खा सकते हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Calcium Rich Foods: शरीर में कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। शरीर की हड्डियां कमजोर होने से जोड़ों में अकड़न और जकड़न महसूस होती है। इसके लिए अपनी डाइट में रोजाना कैल्शियम और विटामिन-डी रिच फूड्स को जरूर शामिल करें। अगर आप भी कैल्शियम की कमी को दूर करना चाहते हैं और आपको दूध पसंद नहीं है, तो आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। इनमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। डॉक्टर भी कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए चिया सीड्स समेत कैल्शियम रिच फ़ूड खाने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं-
चिया सीड्स
चिया सीड्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से कैल्शियम की कमी दूर होती है। इसके लिए रात में सोने से पहले पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह इसका सेवन करें। आप सलाद और शेक में भी चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं।
बादाम
1 कप बादाम में 385 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसके अलावा, बादाम में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए रात में बादाम को भिगोकर रख दें। अगली सुबह को बादाम खाएं। आप चाहे तो दिन में भी बादाम का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है।
सूरजमुखी के बीज
बादाम की तरह सूरजमुखी के बीज में भी कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। एक कप सूरजमुखी के बीज में 110 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसके अलावा, मैग्नीशियम, विटामिन-ई और कॉपर भी पाया जाता है। इसके लिए सूरजमुखी के बीज का सेवन कर सकते हैं।
संतरा
अगर आप मीठा पसंद करते हैं, तो कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए संतरा का सेवन कर सकते हैं। एक संतरे में 75 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। आप दिनभर में 3-4 संतरा खा सकते हैं। इसके अलावा, मौसमी फल और सब्जियों में भी कैल्शियम पाया जाता है। आप मौसमी फल और सब्जी का सेवन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।