खूबसूरती बढ़ाने के लिए रोजाना पिएं नारियल पानी, जानें इसके फायदे
नारियल पानी में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। नारियल पानी पीने से सनबर्न कम होता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना काल में लोगों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विशेषज्ञों की मानें तो इम्युनिटी कमजोर होने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों का सेवन करें, वर्क आउट करें और काढ़ा का सेवन करें। साथ ही नारियल पानी भी पिएं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। चिकित्सा विज्ञान में नारियल पानी को दवा माना जाता है, क्योंकि यह बीमारियों में लाभदायक है। अगर आपको नारियल पानी पीने के फायदे के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-
वजन कम करता है
कई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि नारियल पानी पीने से बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, तकरीबन 250 ग्राम नारियल पानी में महज 40 कैलोरीज होती है। अत: इसे पीने से शरीर में वसा नहीं जमता है। जबकि बढ़ते वजन में आराम मिल सकता है।
सन बर्न में फायदेमंद
नारियल पानी में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। नारियल पानी पीने से सनबर्न कम होता है। इसके लिए आप रोजाना नारियल पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। डॉक्टर्स गर्भवती महिलाओं को नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे कब्ज की शिकायत दूर होती है। साथ ही दिल में में होने वाली जलन में भी आराम मिलता है।
एंटी एजिंग है
नारियल पानी एंटी-एजिंग होता है। इसमें cytokines, प्रोटीन्स, लॉरिक एसिड प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। लॉरिक एसिड त्वचा को संक्रमण से बचाता है। आप चाहे तो रोजाना नारियल पानी पी सकते हैं। साथ ही मुहांसे से भी निजात दिलाता है। इसके लिए रोजाना खाली पेट नारियल पानी नींबू रस के साथ पिएं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।