विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Foods for Kids: पेट दर्द की शिकायत करने पर अपने बच्चे को खाने में दें ये चीजें, जल्द मिलेगा आराम

By Pravin KumarEdited By:
Published: Sun, 11 Sep 2022 02:40 PM (IST)

Foods for Kids अक्सर डॉक्टर सेहतमंद रहने और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की ...और पढ़ें

Foods for Kids: पेट दर्द की शिकायत करने पर अपने बच्चे को खाने में दें ये चीजें, जल्द मिलेगा आराम
Foods for Kids: पेट दर्द की शिकायत करने पर अपने बच्चे को खाने में दें ये चीजें, जल्द मिलेगा आराम

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Foods for Kids: बदलते मौसम में बच्चे जल्द बीमार होते हैं। खासकर, बरसात के दिनों में आसमान तापमान के चलते बच्चों को सर्दी और खांसी बहुत जल्द लग जाती है। साथ ही बुखार भी आने लगता है। वहीं, गलत खानपान जैसे स्ट्रीट फूड और बाजार में बिकने वाली पैकेट बंद चीजों के अधिक सेवन से बच्चों को अपच, फूड पॉइजनिंग, बदहजमी और पेट दर्द की समस्या भी होती है। जानकारों की मानें तो वयस्कों की तुलना में बच्चों की इम्यून सिस्टम अधिक कमजोर होता है। साथ ही बच्चों का पाचन तंत्र भी कमजोर होता है। इसके लिए बच्चे जल्द और अधिक बीमार पड़ते हैं। ऐसे में माता पिता को बच्चों की डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आपका बच्चा भी पेट दर्द से लेकर पेट संबंधी विकारों की शिकायत करता है, तो बच्चों को खाने में ये चीजें दें। आइए जानते हैं-

सूप दें

अगर बच्चे को मितली की समस्या है तो उन्हें सूप दें। पेट संबंधी विकारों को दूर करने में सूप फायदेमंद है। इसके सेवन से पेट संबंधी विकारों में आराम मिलता है। अपने बच्चे को वेज सूप दें।

लो फाइबर फूड दें

अगर बच्चे को दस्त की समस्या है, तो बच्चे की डाइट में लो फाइबर रिच फूड दें। इससे हाजमा तंदुरुस्त होगा। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होगा।

BRAT diet दें

बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए उन्हें BRAT diet दें। इसमें बच्चे को केले, चावल, बिना बटर के टोस्ट देने की सलाह दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि BRAT diet  बच्चों के लिए कारगर साबित होती है। इसके सेवन से पेट संबंधी विकारों में आराम मिलता है।

पानी अधिक पीने की सलाह दें

अक्सर डॉक्टर सेहतमंद रहने और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे पाचन प्रक्रिया सही से होती है। साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इसके लिए बच्चों को भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।