Move to Jagran APP

Milk and Food Combinations: जानिए, दूध के साथ किन चीजों को खाने से करना चाहिए परहेज, नहीं तो गड़बड़ी की रहती है आशंका

Milk and Food Combinations अगर आप रोज दूध का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए ये जानना जरूरी है कि उसके साथ किन चीजों को खाएं और किन चीजों से परहेज करें। आइए जानते हैं कि हम दूध के साथ किन खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 06:23 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 06:23 PM (IST)
Milk and Food Combinations: जानिए, दूध के साथ किन चीजों को खाने से करना चाहिए परहेज, नहीं तो गड़बड़ी की रहती है आशंका
दूध सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन इसके साथ फल खाने से परहेज करें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। खाने-पीने का सही ज्ञान भी आपको तंदुरुस्त रखने में मदद करता है। हर फूड की अपनी अलग तासीर होती है। किसी फल की ठंडी तासीर होती है तो किसी की गर्म तासीर होती है।

loksabha election banner

आयुर्वेद के मुताबिक, अलग-अलग नेचर की चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए। अलग-अलग तासीर की चीजें एक साथ खाने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। दूध एक ऐसा आहार है, जिसकी तासीर ठंडी होती है, इसका इस्तेमाल हम रोजमर्रा की जिंदगी में बेहद करते हैं। दूध का सेवन किन चीजों के साथ किया जाए, किन चीजों के साथ नहीं, इस बात की जानकारी चंद ही लोगों को होती है।

अगर आप रोज दूध का सेवन करते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि उसके साथ किन चीजों को खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं कि अगर हम दूध पीते हैं तो किन-किन खाद्य पदार्थों से परहेज कर सकते हैं ।

जंगफूड या तली भुनी चीजों के साथ दूध का सेवन नहीं करें:

दूध के साथ तली-भुनी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। दूध में मौजूद एनिमल प्रोटीन तली भुनी चीजों के साथ रिएक्ट करके आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

दूध के साथ फल नहीं खाएं:

दूध पी रहे हैं तो फल खाने से परहेज करें। दूध में मौजूद कैल्शियम फलों के एंजाइम्स को सोख लेता है और फलों से मिलने वाला पोषण आपके शरीर को नहीं मिलता।

अंडा, मांस, मछली के साथ दूध से परहेज करें:

अंडा, मछली और मटन खाते हैं तो दूध नहीं पीएं। मांसाहारी भोजन के बाद दूध पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। कुछ मामलों में पेट में जलन, दर्द और उल्टी भी हो सकती है।

दूध के साथ दही का इस्तेमाल नहीं करे:

दूध, दही का सेवन कभी भी साथ नहीं करना चाहिए। दूध और दही को एक साथ खाने से गैस, एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। दही का इस्तेमाल करने के 2 से 3 घंटे बाद ही दूध का सेवन करना चाहिए।

दूध के साथ केला खाने से परहेज करें:

अक्सर लोग दूध और केले को एक साथ खा लेते हैं, लेकिन दूध और केले का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। दूध और केले का एक साथ सेवन करने से पेट में जलन की समस्या हो सकती है। साथ ही इससे शरीर में टॉक्सिन बनने लगते हैं और बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं।

तरबूज और दूध का सेवन एक साथ नहीं करें:

तरबूत और दूध का एक साथ सेवन शरीर के लिए हानिकारक होता है। तरबूज को अकेले ही खाना चाहिए। इसे किसी भी समय खा सकते हैं।

                             Written By: Shahina Noor 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.