Move to Jagran APP

High Cholesterol: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल ने कर दिया है परेशान, तो इन 3 चीजों के सेवन से मिलेगा आराम

High Cholesterol अगर आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल करना चाहते हैं तो दालचीनी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप दो विधियों से दालचीनी का सेवन कर सकते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Mon, 30 Jan 2023 03:54 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2023 03:54 PM (IST)
High Cholesterol: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल ने कर दिया है परेशान, तो इन 3 चीजों के सेवन से मिलेगा आराम
High Cholesterol: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल ने कर दिया है परेशान, तो इन 3 चीजों के सेवन से मिलेगा आराम

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। High Cholesterol: खराब दिनचर्या और गलत खानपान की वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल हैं। इनमें गुड कोलेस्ट्रॉल हृदय के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल हृदय के लिए नुकसानदेह होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए कोलेस्ट्रॉल का कंट्रोल में रहना बहुत जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कोलेस्ट्रॉल का उत्सर्जन लिवर में होता है। यह शरीर में हार्मोन और विटामिन समेत कई आवश्यक तत्वों के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। कोलेस्ट्रॉल प्रोटीन से मिलकर फैट को रक्त में घुलने नहीं देता है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन यानी रक्त संचार सही से नहीं होता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो रोजाना इन 3 चीजों का जरूर सेवन करें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

दालचीनी

अगर आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल करना चाहते हैं, तो दालचीनी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप दो विधियों से दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। आप रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच दालचीनी मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, गुनगुने गर्म पानी में दालचीनी और शहद मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। दालचीनी का नियमित रूप से सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

ओट्स

कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में ओट्स मददगार साबित होता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो फैट को बर्न करने में मददगार साबित होता है। इसके सेवन से बढ़ते वजन और कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना ओट्स का सेवन कर सकते हैं।

लहसुन

लहसुन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव में फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को भी आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें एलीसीन रहता है, जिससे गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसके लिए लहसुन का रोजाना सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.