यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इन 4 चीजों को खाने के बाद अगर आप भी करते हैं पानी पीने की गलती, तो सेहत को लेकर होना पड़ सकता है परेशान
आपने अक्सर सुना होगा कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना (foods to avoid with water) सेहत के लिए ...और पढ़ें

HighLights
- खाना खाने के तुरंत बाद कई लोगों को पानी पीने की आदत होती है।
- कई लोग कन्फ्यूजन में रहते हैं कि खाने के बाद पानी पीना सही है या गलत।
- कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनके सेवन के बाद पानी पीने से पाचन को नुकसान हो सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हममें से कई लोग खाना खाते समय या खाने के तुरंत बाद पानी पीने की आदत (after eating mistakes) रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है? हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ फूड आइटम्स के साथ पानी पीने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि कौन से खाद्य पदार्थों के साथ पानी पीने से बचना चाहिए और क्यों।
.jpg)
केला खाने के बाद
क्या आप जानते हैं कि केला खाने के तुरंत बाद पानी पीना आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है? कई लोग इस आदत को बरकरार रखते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि केला खाने के बाद कम से कम आधे घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि केला में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है और पानी के साथ मिलकर यह पेट में भारीपन और गैस की समस्या पैदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें- आपकी रसोई में छिपा है Weight Loss का राज, वजन कम करने के सफर को आसान बनाएंगे 6 मसाले
खट्टे फलों के बाद
खट्टे फल जैसे कीवी, संतरा और मौसमी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें खाने के बाद पानी पीना आपकी सेहत की बैंड बजा सकता है? इन फलों में मौजूद एसिड आपके पेट में पहले से मौजूद एसिड के साथ मिलकर पाचन प्रक्रिया को बाधित कर सकता है।
तरबूज खाने के बाद
तरबूज गर्मियों में सबसे पसंदीदा फलों में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तरबूज खाने के बाद पानी पीना आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है? तरबूज में उच्च मात्रा में पानी होने के कारण, इसे खाने के बाद पानी पीने से आपके पेट में पाचन रस पतला हो जाता है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
दूध पीने के बाद
दूध हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध पीने के बाद पानी पीना आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है? दूध में मौजूद प्रोटीन का पाचन पानी के साथ मिलकर धीमा हो जाता है जिससे एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें- स्वाद और सेहत का तगड़ा खजाना है Desi Ghee, 5 तरीकों से जरूर करना चाहिए डाइट में शामिल
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
