विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weight Loss Tips: किचन में मौजूद ये 5 चीजें तेजी से घटाती हैं वजन, आज ही डाइट में करें शामिल

By Saloni UpadhyayEdited By:
Published: Sat, 24 Dec 2022 01:45 PM (IST)

Weight Loss Tips वजन बढ़ाना जितना आसान है उतना ही मुश्किल है वजन कम करना। वजन कंट्रोल करने के लिए ...और पढ़ें

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल
Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

 नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण मोटापा आम समस्या है। लेकिन, बढ़ते वजन के कारण आप कई खतरनाक बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते ही बढ़ते वजन को कंट्रोल कर लें। मोटापा कम करने के लिए लोग डाइटिंग, एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं, किचन में मौजूद कुछ चीजें भी वजन को कंट्रोल कर सकती हैं। तो, चलिए जानते हैं, उन चीजों के बारे में, जिनका इस्तेमाल कर आप वजन घटा सकते हैं।

1. शहद का करें सेवन

यह हर घर के किचन में मौजूद होती है। आप इसका सेवन कर वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना गुनगुने पानी में शहद मिलाकर खाली पेट सेवन कर सकते हैं। यह फैट्स को कम करने में मददगार है।

2. हल्दी है गुणकारी

हल्दी में औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह कई बीमारियों से बचाने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से आप मोटापा भी कम कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए पानी में हल्दी डालकर उबाल लें, फिर इसका सेवन करें।

3. दालचीनी का इस्तेमाल करें

यह एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म

बढ़ता है, जिससे वजन तेजी से घटता है। शरीर में फैट्स कम करने के लिए रोजाना गर्म पानी के साथ दालचीनी का सेवन कर सकते हैं।

3. नींबू है कारगर

नींबू में विटामिन-सी और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे शरीर को कई फायदे होते हैं। वजन कम करने के लिए आप डाइट में नींबू शामिल कर सकते हैं।

4. जीरा का सेवन करें

जीरा सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। लोग सब्जियों में मसाले के तौर पर इसका इस्तेमाल करते हैं। यह वजन घटाने में भी सहायक है। इसके लिए रात में जीरे को पानी भिगो दें, और सुबह इस पानी का सेवन करें।

5. मेथी के बीज

मेथी के बीज में फाइबर होता है, और इसमें कैलोरी कम मात्रा में होती है। इसलिए यह वजन कम करने में सहायक है। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik