Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weight Loss Tips: गर्मियों में इस बार डाइट में शामिल करें ये फूड्स, तेजी से घटेगा वजन

    Weight Loss Tips गर्मियों का मौसम वजन कम करने के लिए बेहतरीन माना जाता है। लोग फैट्स कम करने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। कई लोग डाइटिंग करते हैं तो वहीं कुछ लोग हेवी एक्सरसाइज करते हैं। गर्मी के मौसम में आप अपने खानपान में कुछ चीज़ों को शामिल कर आसानी से मोटापा कम कर सकते हैं।

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Thu, 22 Jun 2023 11:45 AM (IST)
    Hero Image
    Weight Loss Tips: गर्मियों में वजन कम करने के लिए खाएं ये चीज़ें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: आजकल बदलती लाइफस्टाइल के कारण मोटापा आम समस्या बनती जा रही है। लेकिन वजन बढ़ने के कारण लोग कई गंभीर बीमारियां जैसे डायबिटीज, हार्ट रोग आदि के शिकार होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि वजन कंट्रोल करने के लिए आप जीवनशैली और खानपान पर विशेष रूप से ध्यान दें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोटापा कम करने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवन शैली की आदतों को अपनाना बेहद जरूरी है। हालांकि गर्मियों के मौसम में आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर सकते हैं। तो आइए जानें इस मौसम में वजन कम करने के लिए क्या खाएं।

    खीरा

    खीरे में कैलोरी कम और पानी की मात्रा अधिक होती है। गर्मियों मे आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें। इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। आप नियमित रूप से इसे सलाद में शामिल कर खा सकते हैं।

    लौकी

    लौकी फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है। इसमें कैलोरी कम होती है और पानी की मात्रा अधिक होती है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन सब्जी हो सकती है। आप इसका इस्तेमाल कर टेस्टी सूप बना सकते हैं या इसे अपने सलाद में शामिल कर सकते हैं।

    आइस ग्रीन टी

    आइस ग्रीन टी वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें एंटी ऑक्सिडेंट गुण होते हैं। चाहें तो आप घर पर भी इसे बना सकते हैं। पहले ग्रीन टी बना लें और इसमें बर्फ के टुकड़े डाल लें। तैयार है आइस ग्रीन टी।

    मक्का

    मक्का एक साबुत अनाज है, जो फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसमें वसा और कैलोरी भी कम होती है, इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो यह आपके लिए शानदार फूड है। आप उबले हुए मक्के को सलाद के रूप में सेवन कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik