Move to Jagran APP

Chop Onions Without Tears: औषधीय गुणों से भरपूर प्याज बिना आंसू बहाए कैसे काटें, जानिए 5 टिप्स

Onions Cut Without Tearing Up प्याज में सिंथेस नामक एंजाइम होता है जिसके कारण आंखों से आंसू आते हैं। इस एंजाइम के कारण आंखों में मौजूद लैक्रिमल ग्लैंड में जलन होने लगती है और आंखों से आंसू निकलने लगते हैं।

By Shahina NoorEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 12:00 PM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 12:00 PM (IST)
Chop Onions Without Tears: औषधीय गुणों से भरपूर प्याज बिना आंसू बहाए कैसे काटें, जानिए 5 टिप्स
प्याज को पानी में रखकर काटने से आंखों में मिर्ची नहीं लगेगी।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। प्याज़ हमारे भोजन का अहम हिस्सा है, जिसके बिना खाने का स्वाद अधूरा है। प्याज़ ना सिर्फ हमारे खाने का स्वाद बढ़ाती बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। औषधीय गुणों से भरपूर प्याज ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है, साथ ही कब्ज से भी निजाता दिलती है। इतने गुणों से भरपूर प्याज़ खाने से पहले उसे काटना और छीलना भी पड़ता है जिसमें हर किसी को आंसू बहाने पड़ते हैं। प्याज़ की मिर्ची आंखों में इतनी ज्यादा लगती है कि एक-दो प्याज काटना भी भारी पड़ जाता हैं। प्याज में सिंथेस नामक एंजाइम होता है जिसके कारण आंखों से आंसू आते हैं। इस एंजाइम के कारण आंखों में मौजूद लैक्रिमल ग्लैंड में जलन होने लगती है और आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। प्याज काटते समय अगर आपकी भी आंखों से आंसू निकलते हैं तो हम आपको बताते हैं कि कैसे प्याज़ काटे जो आंखों से आंसू नहीं निकल पाए।

loksabha election banner

प्याज को पानी में रखकर काटें:

जब आप प्याज को पानी में रखकर काटेंगे तो प्याज में मौजूद सिंथेस एंजाइम नष्ट हो जाएगा और प्याज काटने पर आंखों से आंसू भी नहीं निकलेंगे।

प्याज छीलकर पानी में भिगो दें:

प्याज़ काटने से 5 मिनट पहले प्याज को छीलकर पानी में भीगो दें तो प्याज काटने पर आंसू नहीं आएंगे। पानी में प्याज को भीगोने पर प्याज से एसिडिक एंजाइम रिलीज नहीं होगा और जब आप प्याज काटेंगे तो आंसू नहीं निकलेंगे।

गर्मी पानी में भीगो कर करें प्याज का सेवन:

एक कटोरे में गुनगुना पानी लें, उसमें प्याज को डाल दें और फिर छीलकर काटें। इससे एंजाइम भांप बनकर नहीं निकलते और आंखों तक नहीं पहुंच पाते। गर्म पानी में प्याज भीगोने से आंखों में जलन नहीं होती और आंसू भी नहीं आते।

च्यूइंगम चबाते हुए काटें प्याज:

प्याज से आंखों में मिर्ची लगती है तो मुंह में 1-2 च्यूइंगम रखकर चबाएं। च्यूइंगम चबाते समय मुंह से सांस लेते हैं। सांस लेने के दौरान प्याज से निकलने वाली भाप नाक के जरिए कम अंदर जाती है। इससे आंसू नहीं निकलते हैं। जब आप च्यूइंगम चबाकर प्याज काटते हैं, तो एंजाइम का निर्माण काफी कम होता है।

सिरके के पानी में रखें प्याज़:

जब भी आप प्याज काटना चाहते हैं तो आप एक बर्तन में पानी डालकर उसमें व्हाइट वेनेगर 1-2 चम्मच डाल कर थोड़ी देर छोड़ दें। अब प्याज काटेंगे तो आपकी आंखों से आंसू नहीं निकलेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.