Move to Jagran APP

Benefits of Cauliflower Leaves: जानें, सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हैं फूलगोभी की पत्तियां और कैसे करें सेवन

Benefits of Cauliflower Leaves फूलगोभी के पत्तों में एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक होते हैं। इसके अलावा गोभी के पत्तों के सेवन से पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarSat, 28 Jan 2023 04:14 PM (IST)
Benefits of Cauliflower Leaves: जानें, सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हैं फूलगोभी की पत्तियां और कैसे करें सेवन
Benefits of Cauliflower Leaves: जानें, सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हैं फूलगोभी की पत्तियां और कैसे करें सेवन

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Cauliflower Leaves: विंटर सीजन में मौसमी फल और सब्जियां खाने को मिलते हैं। इस सीजन में फूलगोभी भी मिलती है। इसे विंटर वेजिटेबल भी कहा जाता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, गोभी के पत्ते भी सेहत के लिए किसी दवा से कम नहीं हैं। अक्सर गोभी के पत्तों को फेंक देते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। इसमें गुणकारी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-ए, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए, फूलगोभी की पत्तियों के फायदे के बारे में जानते हैं-

-फूलगोभी के पत्तों में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आप फूलगोभी की पत्तियों को सलाद, सूप और स्नैक्स के रूप में सेवन कर सकते हैं।

-एक शोध में खुलासा हुआ है कि फूलगोभी के पत्ते में विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से रतौंधी का खतरा कम हो जाता है।

-एक्सपर्ट्स की मानें तो फूलगोभी के पत्तों में एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, गोभी के पत्तों के सेवन से पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

-इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से महिलाओं को फायदा होता है। साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

- इन सब गुणों के अलावा फूलगोभी के पत्तों में प्रोटीन और मिनरल प्रचुर मात्रा में होता है। प्रोटीन समेत अन्य आवश्यक पोषक तत्व बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कद, वजन और शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसके लिए फूलगोभी की पत्तियों को न फेंके, बल्कि सेवन करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।