Move to Jagran APP

Home Remedies for Constipation: कब्ज की है समस्या, तो रामबाण इलाज साबित होंगे ये 5 घरेलू उपाय

कब्ज इन दिनों लोगों में एक आम समस्या बना हुआ है। खराब जीवनशैली की वजह से आजकल ज्यादातर लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो इन आयर्वेदिक उपायों की मदद से इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Published: Wed, 07 Dec 2022 12:25 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2022 12:25 PM (IST)
Home Remedies for Constipation: कब्ज की है समस्या, तो रामबाण इलाज साबित होंगे ये 5 घरेलू उपाय
कब्ज की समस्या के लिए रामबाण इलाज हैं ये घरेलू उपाय

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Home Remedies for Constipation: खराब जीवनशैली और अनियमित खानपान के चलते लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं परेशानियों में से एक कब्ज इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। आजकल ज्यादातर लोग इस समस्या से परेशान है। आमतौर पर कब्ज की समस्या खानपान में फाइबर की कमी, पानी की कमी, एक्‍सरसाइज न करने और ज्‍यादा मीट खाने से होती है। खराब जीवनशैली की वजह से होने वाली यह समस्या कई गंभीर बीमारियों की जड़ होती है। अगर आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति इस समस्या से पीड़ित है, तो इन आर्युवेदिक उपायों की मदद से इससे निजात पा सकते हैं।

loksabha election banner

नींबू पानी

विटामिन सी शरीर के लिए के लिए फायदेमंद माना गया है। साइट्रिक एसिड वाले नींबू में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व शरीर का संतुलन बनाए रखने में काफी मददगार होते हैं। ऐसे में कब्ज की परेशानी होने पर नींबू पानी का सेवन लाभदायक माना गया है। इसमें भारी मात्रा में मौजूद विटामिन सी पाचन तंत्र बेहतर करने में काफी मददगार साबित होगा।

अंजीर

अंजीर हमारी सेहत के लिए कई तरह से गुणकारी है। इसे खाने से हमारे स्वास्थ्य को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। इन्हीं फायदों में से एक कब्ज से निजात भी है। दरअसल, गर्म पानी में अंजीर भिगोकर खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। खासतौर पर बच्चों के इस समस्या से पीड़ित होने पर उन्हें अंजीर देना फायदेमंद है। अंजीर में मौजूद फाइबर आंतों की अच्छी तरह से सफाई करता है। आयुर्वेद की माने तो अंजीर के सेवन से पुराना से पुराना कब्ज दूर हो जाता है।

अलसी

अलसी के बीज भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसे खाने से हमें कई तरह के फायदे होते हैं। फाइबर से भरपूर अलसी के बीज खाने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है, जिससे मल त्यागने में परेशानी नहीं होती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से मलाशय की सफाई में काफी मदद मिलती है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करने से दिक्कत भी हो सकती है, क्योंकि इसे ज्यादा खाने से इसे पचाना मुश्किल हो जाता है।

पपीता

पपीता कई बीमारियों से राहत दिलाने में सहायक होता है। अगर आपको अक्सर पेट से जुड़ी समस्या बनी रहती है, तो पपीता इसके लिए रामबाण इलाज है। रोजाना पपीता खाने से पेट संबंधी कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, पपीते में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन कब्ज से निजात दिलाने में काफी मददगार साबित होगा। इसके अलावा यह पाचन तंत्र मजबूत करने में भी काफी सहायक है।

त्रिफला

पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए त्रिफला भी काफी उपयोगी माना गया है। इसे खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। आप चाहें तो त्रिफला की चाय या त्रिफला का चूर्ण खा सकते हैं। इसमें मौजूद ग्लाइकोसाइड में रेचक गुण पाए जाते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.