Move to Jagran APP

Holi 2021 Precautions: आंखों में चला जाए होली का रंग, तो गलती से भी न करें ये काम!

Holi 2021 Precautions रंगों को तैयार करने के लिए तरह-तरह के केमिकल और एसिड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जब यह रंग आंखों में जाता है तो तेज़ जलन मचती है और आंखों को भारी नुकसान भी पहुंच सकता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 09:18 AM (IST)
Holi 2021 Precautions: आंखों में चला जाए होली का रंग, तो गलती से भी न करें ये काम!
आंखों में चला जाए होली का रंग, तो गलती से भी न करें ये काम!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Holi 2021 Precautions: इंतज़ार ख़त्म और आ गया खुशियों और रंगों का त्योहार होली। भारत में फाल्गुन महीने के मनाया जाने वाला ये त्योहार, सभी की ज़िंदगी में रंग भर देता है। खासतौर पर बच्चों में इस दिन बेसब्री से इंतज़ार होता है। घरों में इस त्योहार की तैयारी कई दिन पहले शुरू हो जाती है। पिचकारी और रंगों के अलावा घरों में गुजिया, नमकीन, ठंडाई की तरह के कई स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जाते हैं। 

loksabha election banner

अहंकार पर आस्था और विश्वास की जीत के कारण यह त्योहार मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन सभी लोगों को सारे गिले-शिकवे मिटाकर दोस्ती कर एक नई शुरुआत करनी चाहिए, जो इस त्योहार का उद्देश्य भी है।

होली के दिन सभी लोग जमकर रंग और गुलाल से खेलते हैं। ज़ाहिर है ऐसे में आप भी इसे खेलने के लिए काफी उत्साहित होंगे। भाई-बहन, यार-दोस्त और आस-पड़ोस के लोग एक दूसरे को खूब रंग लगाते हैं। इस खेल में कई बार रंग आंखों में भी चला जाता है, जिससे आंखों को बहुत नुकसान भी पहुंच सकता है।

आंखों के लिए ख़तनाक है रंग

रंगों को तैयार करने के लिए तरह-तरह के केमिकल और एसिड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जब यह रंग आंखों में जाता है, तो तेज़ जलन मचती है और अगर ऐसे में आपने आंखों को मसल दिया तो ये आंखों की पुतली को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। होली की मौज-मस्ती के दौरान आंखों को ख़तरनाक रंगों से बचाए रखना बहुत ज़रूरी है। 

आज हम बता रहे हैं कि होली के दिन अगर आपकी आंखों में भी अनजाने में रंग चला जाता है, तो अपनी आंखों को नुकसान से बचाने के लिए आप क्या कर सकते हैं।

1. होली के दिन रंग से खेलने से पहले अपनी आंखों के आसपास तेल या फिर वैस्लीन लगा लें। इससे आपकी आंखों के आसपास की त्वचा में नम रहेगी और साथ ही रंग आंखों के अंदर जाने के बजाय पलकों पर ही चिपक जाएगा।

2. ध्यान रहे कि रंग अगर आंखों में चला जाए, तो आंखों को रगड़कर साफ न करें। इससे आंखों को काफी नुकसान पहुंच सकता है, साथ ही जलन भी पैदा हो सकती है। इसलिए अगर आंखों में रंग चला जाए तो इसे हाथों से रगड़े नहीं बल्कि किसी सूती कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें। 

3. होली खलने से पहले आप आंखों के लिए पहले से आइड्रोप खरीद लें। मार्केट में ऐसे कई आई ड्रॉप उपलब्ध हैं, जिनकी एक बूंद से आपकी आंखों में गया रंग तुरंत ही बाहर निकल सकता है। किसी डॉक्टर की सलाह से आप ये आईड्रॉप ले सकते हैं। 

4. होली में रंग खेलने के दौरान रंग आंखों में चला जाए तो इसे पानी से तुरंत न धोएं। गुलाल चले जाने के तुरंत बाद आंखों को धोने से रोटिना में रंग फैल सकता है, जिससे आंखों की रोशनी जा सकती है।

5. होली खेलते वक्त आप ग्लेयर्स पहन सकते हैं, इससे आपकी आंखें रंग और धूप दोनों से बचेंगी। 

6. अगर आप आमतौर पर कॉन्टेक्ट लेंसेज़ का उपयोग करते हैं, तो होली के दिन इन्हें पहनने की ग़लती न करें। लेंस में अगर किसी वजह से रंग चला गया तो आपकी आंखों को ज़्यादा नुकसान पहंच सकता है। बेहतर यही है कि चश्मा पहनकर होली खेलें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.