यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Protein Diet Tips: अंडे से कही ज्यादा प्रोटीन होता है इन 5 वेजीटेरियन फूड्स में
Protein Diet Tips न सिर्फ कई शाकाहारी फूड्स प्रोटीन से भरे होते हैं बल्कि इनमें अंडे की तुलना कहीं ज्यादा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Protein Diet Tips: प्रोटीन एक संतुलित डाइट का जरूरी हिस्सा होता है। प्रोटीन ही हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। यह पोषक तत्व मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती देने का काम भी करता है। क्योंकि प्रोटीन का सेवन आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता और साथ ही एनर्जी भी देता है, इसलिए यह वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है। ज्यादातर लोग प्रोटीन के लिए अंडों पर निर्भर होते हैं, जबकि कई शाकाहारी फूड्स भी प्रोटीन से भरे होते हैं। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।
1. सोयाबीन
कई लोगों को सोयाबीन का स्वाद पसंद नहीं आता। हालांकि, सोयाबीन प्लांट-बेस्ड प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। यूएसडीए के अनुसार, 100 ग्राम सोयाबीन में 36 ग्राम प्रोटीन होता है, जो अंडे का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। प्रोटीन की अच्छी मात्रा के लिए हफ्ते में एक बार सोयाबीन जरूर खाएं।
2. छोले
छोले एक ऐसा फूड है जिसे दुनियाभर में कई तरह से पकाया जाता है। प्रोटीन से भरपूर इस फूड से कई तरह के पकवान तैयार किए जा सकते हैं, जैसे कि छोला करी, हुम्मुस या फिर सूप। 100 ग्राम छोले में 19 ग्राम प्रोटीन होता है।
3. कुट्टू का आटा
यह आटा भी प्रोटीन से भरा होता है। आप इस सुपरफूड को बड़ी आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप इससे पैनकेक्स तैयार कर सकते हैं, इसकी रोटी भी बनाई जा सकती है। 100 ग्राम कुट्टू के आटे में 13.2 ग्राम प्रोटीन होता है।
4. चिया सीड्स
चिया सीड्स छोटे-छोटे काले रंग के बीज होते हैं, जो सैल्विया हिसपैनिक प्लांट से आते हैं। यह अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों और ओमेगा-3 के लिए जाने जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं चिया सीड्स प्रोटीन से भी भरपूर होते हैं। 100 ग्राम चिया सीड्स में 17 ग्राम प्रोटीन होता है। आप इससे पुडिंग से लेकर मिल्क शेक्स आदि तैयार कर सकते हैं।
5. कीनुआ
आपने यह कई बार सुना होगा कि कीनुआ वजन घटाने में मददगार होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे कम्प्लीट प्रोटीन भी माना जाता है, क्योंकि इसमें 9 जरूरी अमीनो एसिड्स होते हैं। 100 ग्राम कीनुआ में 16 ग्राम प्रोटीन होता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
