विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heat Wave: गर्मियों में यह 8 ड्रिंक्स रखेंगी आपको फिट और कूल-कूल!

By Ruhee ParvezEdited By:
Published: Tue, 19 Apr 2022 04:59 PM (IST)Updated: Tue, 19 Apr 2022 05:12 PM (IST)

Heat Wave गर्मी के मौसम में खुद को ठंडा रखने के लिए ठंडी ड्रिंक्स का सेवन ज़रूरी ही हो जाता ...और पढ़ें

Heat Wave: गर्मी में हेल्दी और ठंडक पाने के लिए काम आएंगी ये 8 प्राकृतिक ड्रिंक्स
Heat Wave: गर्मी में हेल्दी और ठंडक पाने के लिए काम आएंगी ये 8 प्राकृतिक ड्रिंक्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Heat Wave: गर्मी का मौसम आते ही, हम सभी शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए ठंडे विकल्प की तलाश करते रहते हैं। खासतौर पर गर्म मौसम में हमें ठंडी ड्रिंक्स काफी पसंद आती हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि लगातार आते पसीने की वजह से हमारे शरीर को लगातार पानी की ज़रूरत होती है।

सादा पानी पीना अच्छा है लेकिन इसमें वैराइटी लाएंगे, तो मज़ा भी आएगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोल्ड ड्रिंक या सोडा का सेवन शुरू कर दें। इसकी जगह प्राकृतिक चीज़ों का शरबत बनाएं और इसे रोज़ाना पिएं। इससे न सिर्फ आपको कई पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि शरीर को ठंडक भी पहंचती है।

गर्मियों में पिएं ये 8 ड्रिंक्स

बेल का शरबत

गर्मी के मौसम में बेल का उपयोग काफी किया जाता है। इसका शरबत शरीर को ठंडक तो पहुंचाता ही है, साथ ही यह कई तरह के पोषक तत्वों का भंडार भी होता है। बेल के शरबत में बीटा-कैरोटीन, प्रोटीन, राइबोफ्लाविन, विटामिन-सी, बी1 और बी2 के साथ कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है।

पुदीना का शरबत

मौसम और मौका चाहे कोई भी हो, भारत में पुदीना हर वक्त पसंद किया जाता है। चाहे गोलगप्पे हों या चाट या स्नैक, पुदीना लगभग हर चीज़ में डाला जाता है।

पुदीना फॉस्फोरस, कैल्शियम और विटामिन-सी, डी, ई और ए जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

छाछ

छाछ से भरा गिलास दोपहर के समय में भी शरीर को ठंडक देने का काम करता है। इसलिए भारतीय घरों में गर्मियों में आपको छाछ ज़रूर मिल जाएगा। यह न सिर्फ ठंडक पहुंचाने का काम करता है, बल्कि पोषक तत्वों का भंडार भी है। एक गिलास छाछ में 110 कैलोरी, 9g प्रोटीन, 13g कार्ब्स, 3g फैट्स और 12g चीनी होती है।

नारियल पानी

गर्मी के मौसम में एक गिलास नारियल पानी से बेहतर और क्या होगा। एक गिलास नारियल के पानी में, जो 240ml के करीब होता है, 60g कैलोरी, 15g कार्ब्स, 8g चीनी और 15 प्रतिशत पोटैशियम होता है। नारियल पानी में 94 प्रतिशत पानी होता है।

गन्ना का जूस

गन्ने का जूस किसे पसंद नहीं होता। इसमें काला नमक, पुदीना और नींबू का रस मिलाकर बेहतरीन शरबत तैयार किया जा सकता है। गन्ने के जूस के एक गिलास में 180 कैलोरी, 30g चीनी होती है। साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है।

नींबू पानी

नींबू पानी ज़्यादातर लोगों का गो-टू ड्रिंक होता है। इसे पीते ही तरोताज़ा महसूस होता है। 100 एमएल नींबू पानी में 29 ग्राम कैलोरी, 1.1 ग्राम प्रोटीन, 2.5 ग्राम चीनी, फाइबर और कार्ब्स होते हैं।

आम पन्ना

आम पन्ना कच्चे आम के गूदे से बनाया जाता है। इसमें जीरा और पुदीने की पत्तियों को भी डाला जाता है। एक गिलास आम पन्ना में 93 कैलोरी, 5 ग्राम कार्ब्स और 1.5 ग्राम प्रोटीन होता है।

सत्तू का शरबत

सत्तू का इस्तेमाल उत्तरी भारत के हिस्से में काफी किया जाता है। 100 ग्राम सत्तू में 413 कैलोरीज़, 64 ग्राम कार्ब्स, 25 ग्राम प्रोटीन और 18 ग्राम फाइबर होता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Pexels