Healthy Lifestyle Tips: लंबे समय तक हेल्दी बने रहने के लिए इन आदतों को करें अपने डेली रूटीन में शामिल
Healthy Lifestyle Tips अगर आप लंबे समय तक स्वस्थ बने रहना चाहते हैं तो खानपान के साथ कुछ हेल्दी आदतों को भी अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं। आइए विस्तार से जानते हैं फिर इनके बारे में और विस्तार से।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Lifestyle Tips: खानपान और लाइफस्टाइल का हमारे जीवन में बहुत बड़ा रोल होता है। इनमें जरा सा भी बदलाव शरीर को कई तरीकों से प्रभावित कर सकता है। तो अगर आप लंबे समय तक खुद को फिट एंड फाइन रखना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने रूटीन को ठीक करें। आइए जानते हैं इसमें कौन-कौन सी चीज़ें शामिल हैं और इनमें किस तरह के सुधार की जरूरत है।
1. सुबह जल्दी उठना- अगर आप लंबे समय तक स्वस्थ रहना चाहते हैं तो सुबह जल्दी उठने की आदत डालें।
2. जलपान- सुबह सूरज उगने से पहले पानी पीना चाहिए। रात को तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी सुबह पीना चाहिए इसे उषा पान कहा जाता है इसे दस्त साफ होता है और पेट की बीमारियां दूर होती हैं।
3. मेडिटेशन और योगा करें- रोजाना आधा घंटा व्यायाम करें। रोजाना सुबह उठकर चहल-कदमी करें। इससे इंसान का शरीर स्वस्थ रहता है और उसे अच्छी नींद आती है। इससे तनाव कम करने में मदद मिलती है। सूर्य नमस्कार एरोबिक्स योग और दैनिक व्यायाम से रक्त संचार बढ़ता है और अतिरिक्त चर्बी घटती है। ब्लड प्रेशर इत्यादि भी संतुलित रहता है। डिप्रेशन या तनाव को दूर करने के लिए सबसे अच्छा उपाय मेडिटेशन (ध्यान) और योगा करना है। प्रतिदिन अपने रुटीन में योगा और मेडिटेशन को शामिल करें।
4. पौधे लगाएं- पौधे लगाने से भी हार्मोनल तनाव दूर रहता है। हरियाली आपको तरोताजा महसूस कराती है। पौधे का हमारी मेंटल हेल्थ के साथ सीधा संबंध है जिसके कारण हम आराम रिलैक्स और अच्छा महसूस करते हैं।
5.स्वस्थ आहार- स्वस्थ आहार लें। तनाव वाले व्यक्ति को ताजा फलों और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे उसके शरीर में विटामिन, प्रोटीन, आयरन की कमी नहीं होगी और तनाव में कमी आएगी।
6. प्लास्टिक पाउच दूध बंद करें- प्लास्टिक पाउच दूध पीने से चिंता और मानसिक अवसाद होता है प्लास्टिक बंद खाद्य पदार्थो को खा लेने पर फूड प्वॉइजनिंग, आंत सबंधित समस्या के अलावा अन्य कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
7. रात को समय पर सोएं- नींद ना आने से भी व्यक्ति को तनाव हो जाता है और वो परेशान रहता है। अगर आपको नींद नहीं आ रही है तो आप आंख बंद करके लेटे रहें और अपने दिमाग़ में किसी भी तरह का कोई विचार न आने दें। इससे नींद आने में सहायता होगी और आपको सुकून मिलेगा।
(प्रद्युम्न सूरी, ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ से खास बातचीत पर आधारित)
ज्योतिषचार्य प्रद्युम्न सूरी भारत में यह सम्मान पाने वाले एकमात्र ज्योतिषी हैं। जिन्हें अमेरिका स्थित इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी फेडरेशन इंक (IAF) द्वारा 'इंडो-अमेरिकन आइकन अवार्ड 2021' से सम्मानित किया गया।
Pic credit- freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।