Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tea Side Effects: ज्यादा चाय पीना सेहत पर पड़ सकता है भारी, हो सकती है जानलेवा बीमारी

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Sun, 23 Oct 2022 10:49 AM (IST)

    Tea Side Effects कई लोगों को ज्यादा चाय पीने की आदत हो जाती है। अगर चाय न मिले तो उन्हें सिर दर्द का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप भी चाय प्रेमी हैं तो चाय से दूरी बनाने की कोशिश करें।

    Hero Image
    Tea Side Effects: ज्यादा चाय पीने से ब्लड प्रेशर पर भी असर पड़ता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कTea Side Effects: अक्सर लोगों की दिन की शुरूआत चाय से होती है। सुबह उठते ही सबसे पहले आपको दूध वाली चाय की तलब होती है। कई लोग तो चाय के इतने शौकीन होते हैं, कि उन्हें हर एक-दो घंटे पर चाय चाहिए। चाय पीकर ही वे अपनी थकान को मिटाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, जरूरत से ज्यादा चाय पीना आपके सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आइये जानते हैं, इसके बारे में...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसि़डिटी

    सुबह खाली पेट चाय पीने पर आपको ये समस्या हो सकती है। आप चाय का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो आपका पेट भी फूल सकता है। दरअसल चाय में कैफिन पाया जाता है, इसकी वजह से पेट में गैस बनता है। इस तरह आपको पाचन शक्ती की कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे में आपकी आंतें भी खराब हो सकती है।

    नींद कम आना

    ज्यादा चाय पीने से आपको नींद कम आती है। नींद पूरी न होने के कारण आपको तनाव, स्किन प्रॉब्लम जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

    ब्लड प्रेशर

    ज्यादा चाय पीने से ब्लड प्रेशर पर भी असर पड़ता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है, तो अधिक मात्रा में चाय पीने से बचें। ये आपके सेहत को प्रभावित कर सकता है।

    एक्ने

    अधिक मात्रा में चाय के सेवन से बॉडी हारमोंस असंतुलित हो जाते हैं, जिससे एक्ने और पिंपल जैसी समस्याएं होती है।

    डिहाइड्रेशन की समस्या

    अगर आप अधिक मात्रा में चाय पीते हैं, तो आपको डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ता है। दरअसल दूध वाले चाय में मौजूद कैफीन शरीर की पानी को सोखती है, जिस वजह से डिहाइड्रेशन होता है।

    घबराहट

    चाय का ज्यादा सेवन करने से आपको घबराहट की समस्या हो सकती है। दरअसल चाय में टैनिन पाया जाता है, जो आपके परेशानी का कारण बनता है।

    अगर आप एंटीबॉयटिक दवाओं का सेवन करते हैं, तो ऐसे में चाय पीने से बचें। ये आपके दवाईयों के असर को कम कर सकती है। इस तरह आप किसी भी स्थिति में जरूरत से ज्यादा चाय पीने से बचें।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik